PHOTOS: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का 'जंगली' हॉलीडे ट्रिप
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कितना ही छिपा लें लेकिन इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते। और अब तो इन दोनों ने भी सोच लिया है कि प्यार किया तो डरना क्या। तो हुआ यूं कि बिपाशा बसु अपने 'खास' दोस्त करण सिंह ग्रोवर के साथ फिर एक हॉलीडे ट्रिप पर हैं।
इसके पहले दोनों हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों पर चिल कर रहे थे और उसके बाद करण के बर्थ डे पर गोआ के समुद्र तट पहुंचे थे। वैसे दोनों की लव लाइफ का इतिहास देखा जाए तो इन्हें जस्ट फ्रेंड्स कहना ही ठीक रहेगा। बिपाशा और करण की इस जंगल सफारी की तस्वीरों में इतनी एनर्जी है कि आपको भी देखकर मज़ा ही आ जाएगा -


Click it and Unblock the Notifications