BdaySpcL- उम्र के साथ और भी खूबसूरत होते जा रहीं बिपाशा..तस्वीरें हैं Proof
इसमें कोई शक नहीं है बिपाशा बसु उम्र के साथ और भी खूबसूरत होते जा रही हैं। उनकी ये इंस्टाग्राम तस्वीरें ही इस बात का सुबूत हैं।
बिपाशा बसु उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बिना किसी गॉडफादर के बॉालीवुड में एक मुकाम हासिल की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत तो मॉडलिंग से की लेकिन फिल्मों मे उन्हें पहला ब्रेक फिल्म अजनबी से मिला जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ थीं। बिपाशा बसु की एक और खास बात है कि वो मीडिया हो या फैन्स वो सबके साथ हमेशा फ्रेंडली ही रहती हैं।
[इरफान खान हैं बॉलीवुड के असली दबंग खान..कोई शक नहीं]
बिपाशा बसु आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं और जन्मदिन उनके लिए और भी खास है क्योंकि शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है। बिपाशा बसु अपनी शादी के बाद और भी खूबसूरत हो गई हैं इस बात से आप भी वास्ता रखेंगे। भले उनकी उम्र 38 साल हो लेकिन उनकी खूबसूरती बढ़ती ही जा रही है और उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरें इस बात का सुबूत हैं।


Click it and Unblock the Notifications