..................... Bipasha Basu felt embarrassed after giving a kissing scene with Ranbir Kapoor - Hindi Filmibeat

जब रणबीर कपूर के साथ किसिंग सीन देकर इस हसीना को हुआ पछतावा, कई दिन तक नहीं रुके थे आंसू

Bipasha Basu

Bipasha Basu Ranbir Kapoor Kissing Scene: बिपाशा बसु बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनती हुई नजर आई है। हालांकि अभिनेत्री को उनकी एक्टिंग के लिए भी काफी पसंद किया गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने फिल्म 'बचना ए हसीनों' में रणबीर कपूर के साथ में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। इसी दौरान दोनों के बीच में एक किसिंग सीन भी फिल्माया गया था और वह इस दौरान काफी ज्यादा डर गई थी। इस बात का खुलासा खुद बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

साल 2012 में हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो बिपाशा बसु ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था की फिल्म में वह रणबीर कपूर को किस करने के बाद में उन्हें काफी ज्यादा शर्मिंदगी महसूस हुई थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि वह रणबीर को किस करने में असहज महसूस कर रही थी। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि "किस करते समय मैं हर मिनट सिद्धार्थ को बुलाकर कट बोलने के लिए कह रही थी।"

बिपाशा बसु ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "उस किसिंग सीन के बाद में मैं महीने भर तक रोती रही थी। मुझे बहुत ही ज्यादा शर्मिंदगी महसूस हो रही थी।" बिपाशा बसु ने बताया कि ऑन स्क्रीन कैसे करने में उन्हें बहुत ज्यादा घबराहट हो रही थी और उन्हें इससे काफी नफरत है। बिपाशा बसु ने तो यह भी बताया था कि इसी के चलते फिल्म में रणबीर के साथ में किस करने को लेकर वह टाल रही थी।

इसी के अलावा अगर बिपाशा बसु के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ में इंटीमेट सीन दिए हैं। एक्ट्रेस को जिस्म और राज 3 जैसी फिल्मों में बोल्ड अंदाज में देखा गया है। बिपाशा बसु ने बताया कि उन्हें ऑन स्क्रीन इंटिमेट और लव मेकिंग सीन देने में कोई परेशानी नहीं है।

Read more about: bipasha basu ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X