6 एक्टर्स को किया डेट, 1 से 9 साल चला रिलेशनशिप, फिर तलाकशुदा से रचाई शादी, रंगीन लव लाइफ वाली एक्ट्रेस

Bipasha Basu, Karan Singh Grover

फिल्मी दुनिया में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि बॉलीवुड सितारों के अफेयर्स काफी ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनका फिल्मी करियर तो लाजवाब रहा लेकिन इसी के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर वह काफी चर्चा में रही। उन्होंने 6 एक्टर्स को डेट किया। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं बिपाशा बसु की।

बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली में हुआ और कोलकाता में उनकी परवरिश हुई। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर और बॉबी देओल जैसे बड़े कलाकारों के साथ में काम किया है। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उनकी लव लाइफ काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग रही और आपको बता दें कि एक वक्त पर वह मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन को डेट करने लगी। हालांकि दोनों का ज्यादा लंबा रिश्ता चल नहीं पाया।

इतना ही नहीं बाद में साल 2002 में बिपाशा बसु ने राज फिल्म के दौरान डीनो मोरिया के साथ काम किया और दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अगर हम बिपाशा बसु के लंबे अफेयर की बात करें तो आपको बता दें कि जॉन अब्राहम के साथ में उनकी लव स्टोरी काफी बेहतरीन रही। एक ट्वीट के बाद में दोनों का 9 साल का रिश्ता खत्म हो गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिपाशा बसु तो जॉन अब्राहम से शादी करना चाहती थी। हालांकि जॉन अब्राहम शादी नहीं करना चाहते थे और इसी के चलते दोनों का ब्रेकअप हुआ। जिसके बाद में जॉन अब्राहम ने साल 2014 में प्रिया रुंचाल के साथ शादी की। बिपाशा बसु ने इसके बाद में साउथ के एक्टर राणा दग्गुबाती को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे।

बाद में खबरें आई कि बिपाशा बसु बॉलीवुड के अभिनेता हरमन बावेजा को डेट करने लगी है। हालांकि दोनों का रिश्ता भी नहीं चल पाया। बाद में बिपाशा बसु को टीवी और बॉलीवुड के एक्टर करण सिंह ग्रोवर से प्यार हो गया। करण सिंह ग्रोवर ने दो तलाक लिए हुए हैं। बिपाशा और कारण एक दूसरे को डेट करने लगे और बाद में साल 2016 में शादी करने का फैसला लिया। हालांकि अब साल 2022 में दोनों की एक बेटी का जन्म हुआ।

More from Filmibeat

Read more about: bipasha basu karan singh grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X