इस हसीना ने 6 अभिनेताओं को किया डेट, एक के साथ रहा 9 साल का अफेयर, जानें रंगीना लव लाइफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिलता है कि फिल्मी सितारों के अफेयर्स काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनकी लव लाइफ काफी ज्यादा रंगीन रही। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की हॉट ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु की। बता दे कि बिपाशा बसु ने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म अजनबी से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि उन्होंने कई और बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है।
लेकिन बिपाशा बसु अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रही। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले तो उनका नाम मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन के साथ में जुड़ा। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया। बाद में बिपाशा बसु ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म राज में दिनों मौर्य के साथ में काम किया और दोनों का अफेयर भी चलने लगा। हालांकि बहुत जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
इसके बाद में बिपाशा बसु के सबसे लंबे अफेयर की बात करें तो आपको बता दें कि वह जॉन अब्राहम को काफी ज्यादा पसंद करने लगी थी। हालांकि दोनों का 9 साल पुराना रिश्ता टूट गया। बिपाशा बसु तो जॉन अब्राहम से शादी करना चाहती थी। हालांकि एक्टर इसके लिए राजी नहीं थे और बाद में साल 2014 में उन्होंने प्रिया रुंचाल के साथ में शादी रचा ली।
बाद में कि बिपाशा बसु का नाम साउथ के अभिनेता राणा दग्गुबाती से जोड़ा जाने लगा। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और बाद में एक्ट्रेस का नाम हरमन बावेजा के साथ में भी जोड़ा गया। इस रिश्ते का भी अंजाम कुछ खास साबित नहीं हुआ। बाद में बिपाशा बसु की मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से हुई जो कि पहले से ही दो बार तलाक ले चुके थे। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और साल 2016 में शादी रचाई। दोनों ने साल 2022 में एक बेटी का स्वागत किया।


Click it and Unblock the Notifications
