कभी फोटोशूट तो इस बार बैचलर पार्टी..शादी इंज्वॉय करने में जुटा कपल!
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी में बहुत कम दिन बचे हैं लिहाजा बी-टाउन का ये कपल अपनी अपनी बैचलर लाइफ को लगता है पूरी तरह इंज्वॉय करना चाहता है।
तभी तो दोनों लगातार पार्टियों में ही बिजी है। बिपाशा बसु ने अपने ब्राइडल शॉअर की कुछ तस्वीरें मीडिया पर पोस्ट की । एक तस्वीर में उनके साथ करन सिंह ग्रोवर भी हैं और तस्वीर काफी रोमांटिक है।
[सोनम से लेकर आलिया तक जब लगी डॉल..क्यूट]
बिपाशा बसु ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की । इधर बिपाशा बसु अपनी बैचलर लाइफ इंज्वॉय कर रही हैं तो उधर करन सिंह ग्रोवर भी अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं।
करन अपने दोस्तों के साथ गोवा में बैचलर लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं। करन सिंह ग्रोवर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की। दोनों की शादी के पहले की तैयारियों को देखकर लग रहा है कि शादी में भी दोनों खूब धमाल मचाने वाले हैं। आइये आपको दिखाते हैं दोनों की पार्टी की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications