बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक शादी...कभी डांस तो कभी प्यार!
आखिरकार बॉलीवुड में एक और हाई प्रोफाइल शादी बेहद स्टाइलिश अंदाज में संपन्न हुई। काफी समय से ये शादी मीडिया में सुर्खियों में थी। बॉलीवुड का ये हॉट कपल काफी समय से अपनी शादी इंज्वॉय करने में लगे थे।
कभी बैचलर पार्टी तो कभी घूमने में व्यस्त इस कपल की शादी में बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे मौजूद रहे। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरूख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर तक इनके रिसेप्शन में मौजूद रहे।
[बिपाशा और करण की शादी..शाहरूख से सलमान तक रहे मौजूद..]
अपनी पूरे शादी के दौरान बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कई बार रोमांटिक अंदाज में दिखे। प्री वेडिंग शूट की तस्वीरें में भी उनका कुछ ऐसा हीं अंदाज था। ऐसे ही ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी नहीं मानी जा रही है।
आपको बता दें करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अलोन फिल्म के दौरान से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले महीने इनकी शादी की खबरें आनी शुरू हुई। आप भी देखिए उनकी कुछ ऐसी हीं प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें।
देखें वीडियो:


Click it and Unblock the Notifications