बॉलीवुड के सभी हॉट कपल को पीछे छोड़ेगा ये कपल!
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी में बहुत कम दिन बचे हैं लिहाजा बी-टाउन का ये कपल अपनी अपनी बैचलर लाइफ को लगता है पूरी तरह इंज्वॉय करना चाहता है। तभी तो दोनों लगातार पार्टियों में ही बिजी है।
पिछले दिनों बिपाशा बसु ने अपने ब्राइडल शॉअर की कुछ तस्वीरें मीडिया पर पोस्ट की। बिपाशा बसु ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की । इधर बिपाशा बसु अपनी बैचलर लाइफ इंज्वॉय कर रही हैं तो उधर करन सिंह ग्रोवर भी अपने दोस्तों के साथछुट्टियां बिता रहे थे।
[सबसे बड़े स्टार की वेडिंग..लेकिन ना कोई खान ना कपूर..थे तो बस अजय देवगन!]
बॉलीवुड के ये नए हॉट कपल लगता है अपनी शादी में पूरा धमाल मचाने को तैयार है । दोनों की शादी के पहले की तैयारियों को देखकर लग रहा है कि शादी में भी दोनों खूब धमाल मचाने वाले हैं।
वैसे तो बिपाशा बसु हमेशा से हॉट थी और उनकी केमेस्ट्री करन सिंह ग्रोवर के साथ देखकर आप भी बोलेंगे कि वाकई एक और हॉट कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।आप भी देखिए इनकी कुछ बहुत हीं अच्छी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications