सिर्फ एक ट्वीट से टूट गया था जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता, शादी की खबरों के बीच हो गया मातम!

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु बॉलीवुड के सबसे चर्चा में रहने वाले कपल्स में से एक माने जाते थे. इतना ही नहीं दोनों की शादी कभी फैंस को बेसब्री से इंतजार था. दोनों ने एक दूसरे को लंबे अरसे तक डेट भी किया था. यहां तक कि दोनों को कई सारी फिल्मों में साथ में देखा गया था और खबरें तो यह भी थी कि दोनों कई सालों तक लिव इन में भी रह चुके हैं. लेकिन 9 साल का रिलेशनशिप एक झटके में टूट गया और फैंस का भी दिल इसी तरह चकनाचूर हो गया. लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि इस खूबसूरत रिश्ते में ऐसा क्या हुआ जो अचानक से दोनों की राहें अलग हो गई.
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के रिश्ते में आई दरार
दरअसल आपको बता दें कि यह रिश्ता सिर्फ एक ट्वीट के चलते खत्म हुआ था. बता दें कि साल 2014 में जॉन अब्राहम ने नए साल के मौके पर फैंस को विश करने के लिए एक ट्वीट किया. जहां पर वह लिखते हैं कि ये साल आप सबकी जिंदगी में बहुत ही प्यार और खुशियां लेकर आए. आखिर में एक्टर ने लिख दिया कि लव जॉन और प्रिया. बस जॉन अब्राहम की इसी गलती पर बिपाशा और एक्टर के रिश्ते में दरार पड़ गई.
जॉन अब्राहम ने एनआरआई गर्लफ्रेंड का लिख दिया था ट्वीट में नाम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जॉन अब्राहम ने जिस समय इस ट्वीट को किया था उस वक्त वह बिपाशा बसु के साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. लेकिन उस वक्त एक्टर ने बिपाशा का नाम लिखने की जगह अपनी NRI गर्लफ्रेंड का नाम लिख दिया था. जिस वजह से दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी. बिपाशा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने पूरी इमानदारी से इस रिश्ते को निभाया. रिलेशनशिप की वजह से कई सारे प्रोजेक्ट्स को भी उन्होंने छोड़ दिया. लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें उस रिलेशनशिप में प्यार और सम्मान नहीं मिल पाया जिसकी वह चाहत कर रही थी. जिस वजह से एक्ट्रेस ने इस रिश्ते को ही तोड़ दिया.


Click it and Unblock the Notifications