एक ट्वीट जिसने John Abraham और Bipasha Basu के रिश्ते को लगा दी थी आग, एक झटके में खत्म हुआ रिश्ता!

john bipasha

एक समय था जब जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु बॉलीवुड के हॉट कपल में से एक गिने जाते थे। लोग इनकी शादी को लेकर शर्तें लगाते थे और फैंस बेसब्री से इन्हें साथ में देखने को बेकरार थे लेकिन दोनों की प्रेम कहानी का अंत बुरे मोड़ पर हुआ और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

लिव इन रिलेशनशिप में थे जॉन बिपाशा

जॉन और बिपाशा ने एक दूसरे को लगभग नौ सालों तक डेट भी किया था। यहां तक कि दोनों को कई सारी फिल्मों में साथ में देखा गया था और खबरें तो यह भी थी कि दोनों कई सालों तक लिव इन में भी रह चुके हैं। लेकिन इनका ये रिलेशनशिप एक झटके में टूट गया और फैंस का भी दिल इसी तरह चकनाचूर हो गया। लेकिन आज हम आपको इस रिश्ते में आई दरार का असली कारण बताएंगे।

जॉन की एक गलती और खत्म हुआ रिश्ता

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह रिश्ता सिर्फ एक ट्वीट के चलते खत्म हो गया था। दरअसल, साल 2014 में जॉन अब्राहम ने नए साल के मौके पर फैंस को विश करने के लिए एक ट्वीट किया। जहां पर वह लिखते हैं कि ये साल आप सबकी जिंदगी में बहुत ही प्यार और खुशियां लेकर आए। आखिर में एक्टर ने लिख दिया कि लव जॉन और प्रिया। बस जॉन अब्राहम की इसी गलती पर बिपाशा और एक्टर के रिश्ते में दरार पड़ गई।

जॉन अब्राहम ने जिस समय इस ट्वीट को किया था उस वक्त वह बिपाशा बसु के साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन उस वक्त एक्टर ने बिपाशा का नाम लिखने की जगह अपनी NRI गर्लफ्रेंड का नाम लिख दिया था। जिस वजह से दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी।

बिपाशा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने पूरी इमानदारी से इस रिश्ते को निभाया। रिलेशनशिप की वजह से कई सारे प्रोजेक्ट्स को भी उन्होंने छोड़ दिया। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें उस रिलेशनशिप में वो प्यार और सम्मान नहीं मिल पाया जिसकी वह चाहत रखती थीं। जिस वजह से एक्ट्रेस ने इस रिश्ते को ही तोड़ दिया।

More from Filmibeat

Read more about: bipasha basu john abraham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X