..................... Bipasha basu and john abraham 4 years of serious live in relationship after this cosy scene - Hindi Filmibeat

इस सीन की शूटिंग के बाद लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम, शादी से ठीक पहले...

Bipasha basu, John Abraham

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं और उन्होंने हाल ही में 'पठान' फिल्म में नेगेटिव किरदार भी निभाया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम की एक्टिंग को काफी सराहना भी मिली थी। लेकिन आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। कुछ ख़बरों के अनुसार बिपाशा बसु के साथ उनका अफेयर था।

4 साल तक सीरियस रिलेशनशिप में थे बिपाशा और जॉन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आपको बता दें कि जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु दोनों ही तकरीबन 4 साल तक एक सीरियस रिलेशनशिप में रह रहे थे। फैन्स तो दोनों की शादी का भी इंतजार कर रहे थे। लेकिन आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता टूट गया। तो चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह...

फ़िल्म जिस्म से बढ़ी थी बिपाशा और जॉन की नजदीकियां

कुछ ख़बरों के अनुसार आपको बता दें कि जब फिल्म 'जिस्म' की शूटिंग चल रही थी तभी जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। ये एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी और इसमें बिपाशा और जॉन अब्राहम ने काफी बोल्ड सीन भी दिए थे। फिल्म के रिलीज होने के बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गई और रिलेशनशिप में आ गए। खबरें तो यह भी आ रही थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और दोनों का प्यार उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

प्रिया रुंचाल के कारण टूटा जॉन और बिपाशा का रिश्ता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जॉन अब्राहम जिम में प्रिया रुंचाल से मिले। जहां पर वह काफी अच्छे दोस्त भी बन गए थे। उन दिनों जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु रिलेशनशिप में थे। जॉन अब्राहम की नज़दीकियां प्रिया के साथ में बढ़ने लग गई थी और यही कारण था कि बिपाशा के साथ एक्टर के झगड़े होने लग गए थे। ये बात इतनी ज्यादा आगे बढ़ गई थी कि दोनों का ब्रेकअप हुआ और बाद में जॉन अब्राहम ने गुपचुप तरीके से प्रिया रुंचाल से विदेश जाकर शादी रचा ली थी।

Read more about: bipasha basu john abraham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X