स्पोर्ट्स मतलब फिल्म हिट होने की गारंटी..एक..दो नहीं इतने सारे सुबूत!

By Shweta

स्पोर्ट्स हमारे देश में एक ऐसी चीज है जो सबके दिलों में हमेशा बसता है। चाहे कुछ भी हो जाए लोग क्रिकेट से लेकर हॉकी तक में लोगों की दिलचस्पी उतनी ही होती है। खासकर क्रिकेट तो लगता है मानो लोगों के दिल में बसता हो।बॉलीवुड के लिए भी स्पोर्ट्स काफी मायने रखता है।

[रील नही रियल लाइफ में भी ये दोनों सुपरस्टार्स हैं SAME TO SAME..]

एक दो नहीं कई ऐसी फिल्में स्पोर्ट्स के उपर बन चुकी हैं और वो इतिहास भी रच चुकी हैं।महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक भी रिलीज के लिए तैयार है।

Biopic based on Sports man

अगर स्पोर्ट्समैन पर बनी बायोपिक की बात की जाए तो इस लिस्ट में हमेशा सबसे उपर नाम मिल्खा सिंह का आएगा जिनके उपर भाग मिल्खा भाग बनी और फरहान अख्तर को मिल्खा सिंह के किरदार को निभाने के लिए खूब तारीफें मिली। अब देखना ये होगा कि धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी तो इतनी तारीफ मिलती है या नहीं।

इस साल ही क्रिकेटर अजहरउद्दीन पर बनी फिल्म अजहर आई जिसमें अजहरउद्दीन का किरदार इमरान हाशमी निभाए। अजहउद्दीन की कंट्रोवर्सियल लाइफ को भी इसमें दिखाया गया।

प्रियंका चोपड़ा भी मुक्केबाज मैरी कोम की बायोपिक में बिल्कुल परफेक्ट लगीं और लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया। इससे लोगों को मैरी कोम के बारे में जानने को भी काफी कुछ मिला।

पान सिंह तोमर भी एक शानदार एथलीट थे जिन्होंने कई मेडल जीते थे । उनके किरदार को निभाने के लिए इरफान खान को कई अवार्ड भी मिले और आज भी ये बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन बायोपिक में गिनी जाती है।

बुद्धिया भी एक ऐसी फिल्म इस साल आई जो मैराथन जीतने वाले एक बच्चे की कहानी थी। फिल्म ज्यादा तो नहीं चली लेकिन क्रिटिक्स ने फिल्म को खूब सराहा।

एक और बायोपिक जिसका सबको लंबे अरसे से इंतजार है वो है दंगल । आमिर खान इसमें महावीर सिंह फोगट के किरदार में हैं जो अपनी बेटियों को भी एथलीट बनने के लिए ट्रेंड करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X