पड़ोसी पर ही आ गया था इस हसीना का दिल... ताउम्र सूनी रही गोद किस्मत ने बनाया वैम्प

Bindu Could Never Become A Mother

70 से 80 के दशक में ऐसी फिल्में हुआ करती थी जो की सदाबहार भी हो चुकी हैं. लेकिन इसी दौर में एक ऐसी अभिनेत्री हुआ करती थी जिसने गुस्सैल सास और नकचड़ी ननद का किरदार निभा कर हर किसी को इंटरटेन किया. लेकिन अगर अभी भी आप एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं हिंदी फिल्मों की विलेन एक्ट्रेस कहीं जाने वाली बिंदु की. एक दौर पर वह पर्दे की खलनायिका के तौर पर जानी जाती थी.

बॉलीवुड की खलनायिका बनी थी बिंदु

दरअसल आपको बता दें कि गुजरात के एक रूढ़िवादी परिवार में बिंदु का जन्म हुआ. एक्ट्रेस का पूरा नाम बिंदु नानू भाई देसाई है. इसी के साथ-साथ बचपन से ही उनकी आंखों में हीरोइन बनने का सपना रहा और इसी वजह से वह मुंबई आ गई. लेकिन उसे समय वह बाकी लीडिंग एक्ट्रेस की तरह ही आदर्श पत्नी और बहू का किरदार निभाना चाहती थी. लेकिन किस्मत उन्हें कहीं और ले गई और उन्हें हिंदी सिनेमा की एक बेधड़क खलनायिका के तौर पर जाना गया.

18 साल की उम्र में पड़ोसी से रचाई शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें मोना डार्लिंग के नाम से जाना गया और इतना ही नहीं सालों तक अपनी शादी को दुनिया और इंडस्ट्री से उन्होंने छुपा कर रखा. उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही 18 साल की उम्र में 5 साल बड़े पड़ोसी से शादी रचा ली थी. लेकिन एक्ट्रेस ने सालों बाद इस रात को खोला.

फिल्मों में आने के लिए पति ने दिया सपोर्ट

बिंदु की माने तो उनके पति ने उनको फिल्मों में काम करने के लिए काफी ज्यादा सपोर्ट किया था. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि पति के सपोर्ट की वजह से ही वह करियर में आगे बढ़ पाई हैं. एक्ट्रेस के पति इस बात से अच्छी तरीके से वाकिफ थे कि बिंदु को फिल्मी दुनिया से बहुत ज्यादा लगाव है और इसी वजह से उन्होंने उनकी उड़ान को कभी नहीं रोका.

बिंदु की हमेशा रही गोद सूनी

इसी के साथ-साथ बिंदु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही. बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो काफी सफलता हासिल की लेकिन पर्सनल लाइफ में उनकी उतनी ही उथल-पुथल मची रही. उनके जीवन में सिर्फ एक कमी रही जिसका उनको आज तक मलाल होता है. दरअसल आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री बिंदु की गोद आज भी सूनी है. उनकी गोद भराई के दिन पर ही उन्होंने अपना बच्चा खो दिया और बाद में दोबारा उनके घर में कभी भी बच्चे की किलकारी नहीं गूंज पाई.

More from Filmibeat

Read more about: bindu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X