प्यार में बगावत पर उतरी एक्ट्रेस, सुपरस्टार पति को छोड़ भागी, घरवालों के खिलाफ रचाई दूसरी शादी

बिंदिया गोस्वामी 70 से 80 के दशक में काफी ज्यादा मशहूर हसीनाओं में शुमार रही है. इतना ही नहीं उन्होंने गोलमाल और प्रेम विवाह जैसी कई सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है. हालांकि आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रही. उन्होंने दो शादियां रचाई. इतना ही नहीं उन्होंने दूसरी शादी अपने से 13 साल बड़े डायरेक्टर से रचाई. लेकिन दूसरी शादी के बाद में एक्ट्रेस की लाइफ पूरी तरह से बदल गई और उन्हें गुमनामी की जिंदगी जीनी पड़ी.
बिंदिया ने पहले रचाई विनोद मेहरा की साथ शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिंदिया गोस्वामी का फिल्मी करियर महज 8 साल का रहा. जिसके बाद में वह अचानक से ही फिल्मों से गायब हो गई. एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म 'गोलमाल' से मिली जो कि 1979 में रिलीज हुई थी. इतना ही नहीं बिंदिया गोस्वामी ने अपने बहुत ही छोटे करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर सुनील दत्त और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे मशहूर और दिग्गज अभिनेताओं के साथ में काम किया. लेकिन जब उनका करियर पीक पर पहुंचा तो उन्होंने मशहूर और शादीशुदा एक्टर विनोद मेहरा के साथ में शादी रचा ली थी.
जेपी दत्ता के साथ बढ़ी नज़दीकियां
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विनोद मेहरा की बिंदिया दूसरी पत्नी थी और दोनों ने घर से भागकर शादी की थी. लेकिन दुर्भाग्य से दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और तलाक हो गया. कुछ मीडिया खबरों की मानें तो बिंदिया और विनोद के बीच में बढ़ती दूरियों की वजह फिल्ममेकर जेपी दत्ता को भी बताया गया था. बता दें कि जेपी दत्ता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बॉर्डर से लेकर बटवारा और हथियार जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं.
घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर रचाई दूसरी शादी
लेकिन जब विनोद मेहरा का स्टारडम गिरने लगा तो बिंदिया ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया और किसी और को डेट करने लगी. बता दें कि उन दिनों बिंदिया का नाम टॉप के डायरेक्टर जेपी दत्ता के साथ में भी जोड़ा गया जो कि पहले से ही शादीशुदा थे. बता दें कि जेपी दत्ता, बिंदिया से उम्र में 13 साल बड़े थे और घरवालों की मर्जी के खिलाफ एक्ट्रेस ने उनसे शादी रचा ली. दरअसल एक्ट्रेस के घरवालों को डायरेक्टर के पहले से शादीशुदा होने पर ऐतराज था. लेकिन इसके बावजूद भी बिंदिया ने एक बार फिर से दूसरी बीवी बनने का फैसला ले लिया और घरवालों की मर्जी के खिलाफ भागकर 1985 में शादी रचा ली. लेकिन एक्ट्रेस को कभी भी पहली बीवी बनने का सुख नहीं मिला वह हमेशा से ही दूसरी पत्नी के रूप में जाने जाने लगी.
जेपी दत्ता और बिंदिया की लव स्टोरी
अगर हम जेपी दत्ता और बिंदिया की लव स्टोरी की बात करें तो उनकी मुलाकात सरहद फ़िल्म के सेट पर हुई थी. लेकिन एक्ट्रेस ने दूसरी शादी करने के बाद में इंडस्ट्री से दूरियां बना ली. अब बिंदिया और जेपी दत्ता की दो बेटियां हैं जिनका नाम निधि दत्ता और सिद्धि दत्ता है. हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बनाई लेकिन इसके बावजूद भी वह हमेशा फिल्मों से जुड़ी रही. एक्ट्रेस ने फिल्मों के निर्देशन में अपने पति का साथ दिया. बिंदिया ने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का काम शुरू कर दिया. वह बड़ी-बड़ी अभिनेत्री करती हैं. बता दें कि वह एक्टिंग की दुनिया से दूर अपने पति और बच्चों के साथ में मुंबई में शिफ्ट है.


Click it and Unblock the Notifications











