विधायक की बिटिया बॉलीवुड में रही फेल, 20 साल के करियर में नहीं दी एक भी हिट फिल्म

Bihar MLA Daughterflop bollywood Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो आए दिनों कोई ना कोई एक्ट्रेस इंडस्ट्री का हिस्सा बनती है, लेकिन कम ही ऐसी होती हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बना पाती हैं और हिट फिल्में दे पाती हैं। वहीं कुछ ऐसी होती हैं जो इंडस्ट्री का हिस्सा बन जाती हैं और फेमस भी हो जाती हैं, फिर भी फिल्में हिट नहीं दे पाती हैं, लेकिन फैन्स से उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। वहीं आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिसने अपने फिल्मी करियर में एक भी ऐसी फिल्म नहीं दी है जो हिट हो।
हम बार कर रहे हैं नेहा शर्मा की। नेहा शर्मा ने इंडस्ट्री में अपने पैर तो जमाए लेकिन वे एक्टिंग के करियर में सफलता नहीं पा सकीं। बता दें कि नेहा शर्मा अजीत शर्मा की बेटी हैं। अजीत शर्मा राजनीति से नाता रखते हैं। बता दें कि वे विधानसभा के सदस्य भी हैं। वे अभी Congress Legislative Party के सदस्य हैं। बता दें कि नेहा शर्मा का पिता से अच्छा बॉन्ड है। बताया जा रहा था कि नेहा शर्मा ने ही इस बार चुनाव लड़ने का मन बनाया था। अजीत शर्मा ने कहा भी था कि उनकी बेटी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं, लेकिन किसी वजह से वे इस चुनाव से दूर चली गई हैं। नेहा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।
बता दें कि नेहा शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा बिहार से ली है और भागलपुर के माउंट कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन की डिग्री भी ली है। बता दें कि नेहा शर्मा ने रघू रोमियो से अपना करियर शुरू किया था (2004) लेकिन चिरुथा से वे सुर्खियों में आईं यह तेलुगू फिल्म है। इसके बाद वे कुरडू फिल्म में नजर आई थीं। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री में क्रूक फिल्म से पैर जमाया। इसके बाद वे तेरी मेरी कहानी, क्या सुपर कूल हैं हम, यमला पगला दीवाना 2, यंगिस्तान, तुम बिन 2, मुबरकां, एकल, जोगिरा सारा रा रा जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वे वेब सीरीज, शॉर्ट वीडियो और म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











