»   » Biggest Mistake दीपिका को ले डूबा रणबीर का टैटू-धोनी,युवराज संग अफेयर

Biggest Mistake दीपिका को ले डूबा रणबीर का टैटू-धोनी,युवराज संग अफेयर

दीपिका पादुकोण साल 2013 में बेस्ट एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बॉलिवुड की टॉप की एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने एक के बाद एक रेस, राम लीला, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस आदि फिल्में दीं। वहीं 2014 में भी दीपिका ने फाइडिंग फेनी, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में कीं और अब 2015 में वो पीकू, बाजीराव मस्तानी तमाशा में मुख्य किरदार निभा रही हैं।

दीपिका का करियर ग्राफ काफी अच्छा जा रहा है लेकिन निजी जिदंगी में ये ग्राफ कभी ऊपर तो कभी नीचे। निजी जिंदगी के फैसलों मे कई बार गलत कदम उठाया और सुर्खियों का हिस्सा बनीं। रणबीर कपूर से लेकर महेंद्र सिंह धोनी युवराज सिंह, रणवीर सिंह आदि के साथ उनका नाम जुड़ता रहा।

हालांकि इन रिश्तों को लेकर दीपिका ने कभी कुछ नहीं कहा और ना ही कोई रिएक्शन दिया। लेकिन मीडिया ने इन खबरों को काफी तवज्जो दी। इसके अलावा दीपिका ने करियर को लेकर भी कई गलत फैसले किये जिनका एहसास उन्हें काफी समय बात हुआ।

आइये एक नज़र डालते हैं दीपिका पादुकोण द्वारा की गयी गलतियों पर।

रणबीर कपूर का टैटू

रणबीर कपूर का टैटू

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण सालों तक एक दूसरे के साथ रहे उस दौरान दीपिका इस रिश्ते को लेकर इतना सीरियस थीं कि उन्होंने अपनी पीठ पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू तक बनवा लिया। वो भी परमानेंट। हुई ना गलती।

फास्ट एंड फ्यूरियस 7

फास्ट एंड फ्यूरियस 7

खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण को फास्ट एंड फ्यूरियस 7 का ऑफर मिला था जिसके लिए उन्होंने ना कर दी। ये उनके करियर की एक बड़ी गलती रही।

चांदनी चौक टू चाइना

चांदनी चौक टू चाइना

अक्षय कुमार के साथ फिल्म चांदनी चौक टू चाइना दीपिका के करियर की एक बड़ी गलती साबित हुई।

वॉर्डरॉब मालफंक्शन

वॉर्डरॉब मालफंक्शन

हालांकि इसमें दीपिका की कोई गलती नहीं रही जब अनुपमा चोपड़ा के शो के दौरान उनकी ड्रेस हाथों के बाजुओं से थोड़ी फट गयी। लेकिन इस वजह से उन्हें काफी अपमान सहना पड़ा।

लफंगे परिंदे

लफंगे परिंदे

फिल्म में दीपिका ने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया जो कि स्केटिंग सीखना चाहती थी। फिल्म इतनी खराब रही कि दर्शकों को हार्ट अटैक आते आते बचा।

दीपिका पादुकोण का कैटरीना की बिकनी तस्वीरों पर रिएक्शन

दीपिका पादुकोण का कैटरीना की बिकनी तस्वीरों पर रिएक्शन

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की बिकनी तस्वीरें लीक होने पर दीपिका का स्टेटमेंट कुछ यूं था कि आप एक सेलिब्रिटी हैं और इसपर आपको अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए। जिसपर कैट का जवााब आया कि दीपका को अपनी हद में रहना चाहिए। वाकई ये बहुत बड़ी गलती रही दीपिका की।

धोनी और युवराज संग अफेयर

धोनी और युवराज संग अफेयर

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दीपिका पादुकोण उनका क्रश हैं जिसके बाद दीपिका और धोनी के अफेयर की खबरें आने लगीं। उसके बाद दीपिका और युवराज के अफेयर की खबरें भी काफी समय तक सुर्खियों में रहीं। लेकिन दीपिका ने सारी खबरों को गलत कहा।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X