अजय देवगन से भी हुई हैं गलतियां..एक..दो..नहीं कई सारे..विश्वास हुआ!
अजय देवगन ने भी बाकी स्टार्स की तरह अपने बॉलीवुड करियर में कई गलतियां की हैं। आप भी जानिए किन किन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को उन्होंने रिजेक्ट किया।
अजय देवगन इस इंडस्ट्री के एक अड़ियल एक्टर माने जाते हैं। उनकी हर चीज़ के बारे में एक राय है और वो इस राय पर कायम रहते हैं। यही कारण है कि उन्हें कोई भी किसी बात के लिए मना नहीं सकता। भले ही इस चक्कर में उनके हाथ से कोई सुपरहिट प्रोजेक्ट चला जाए।
[हर किसी की बन गई 'फ्रेश जोड़ी'..पुराने को करो Bye.bye..]
हालांकि अब वो भले ही रोहित शेट्टी की शाहरूख काजोल स्टारर के लिए हां कर दी हो पर एक ज़माना ऐसा भी था जब उन्हें ये जोड़ी पसंद नहीं थी।इस कारण अजय देवगन ने भी कुछ ऐसी सुपरहिट फिल्में रिजेक्ट की हैं, जिनके नाम सुनकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।पर किसी ना किसी कारण से उन्होंने फिल्म को ना कर दिया और ये फिल्में किसी और के हिस्से में आईं। इन फिल्मों में तीन शाहरूख की फिल्में हैं।

करन-अर्जुन
अब सोचिए ज़रा अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे के साथ रोमांस करता देखने को भी अजय तैयार थे। पर उनकी राकेश रोशन के साथ कहासुनी हो गयी।
डर
जी हां, आमिर के रिजेक्ट करने के बाद ये रोल अजय देवगन को भी ऑफर किया गया था। पर उन्हें कुछ जमा नहीं।
कुछ कुछ होता है
एक बार में NO। काजोल से शादी होते होते उन्हें शाहरूख को दे देना। इतना त्याग कोई नहीं कर सकता था। वैसे सलमान को इस रोल के लिए फिल्मफेयर मिला पर अजय की FEELINGS हम समझ सकते हैं!
दिल क्या करे
वैसे ये फिल्म रिजेक्ट करने के बाद भी वापस करना ही उनकी गलती थी पर उन्होंने ऐसा सिर्फ काजोल के लिए किया था।
तेज़
हालांकि इस फिल्म के बारे में किसी को पता नहीं था लेकिन फिर भी अजय और कंगना के तथाकथित अफेयर ने काफी दिक्कतें पैदा कीं। अजय ने रिजेक्ट करने के बाद फिल्म क्यों की कोई नहीं जानता!
बाजीराव मस्तानी
हालांकि अजय को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद थी और भंसाली ने उन्हें एक इमेज मेकओवर दिया था हम दिल दे चुके सनम में लेकिन अजय के पास बाजीराव के लिए डेट्स नहीं थीं।
अजय देवगन ने फूल और कांटे रिजेक्ट कर दी थी। वो फिल्म करना ही नहीं चाहते थे। उनके पााप के प्रेशर में उन्होंने ये फिल्म की। ये तो SOLID गलती थी।
अब शिवाय
शिवाय में अजय देवगन पिछले 2 साल से लगे हुए हैं। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत भी की है लेकिन उनका शिवाय को डायरेक्ट और बनाने का फैसला सही होता है या गलत ये तो फिल्म के रिलीज के बाद ही बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







