RECORD: सलमान खान की 'सुल्तान' भी पीछे.. 'बाहुबली 2' की सुनामी!
यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्में। फिलहाल लिस्ट में टॉप पर आ चुकी है फिल्म बाहुबली 2।
किसी भी फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना.. सुपरहिट होना या फ्लॉप होना.. कहीं ना कहीं स्क्रीन रिलीज पर भी निर्भर करता है। जाहिर सी बात है, फिल्म जितनी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की उतनी कमाई होगी। लिहाजा, हर प्रोड्यूसर की चाहत होती है कि उनकी फिल्म ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो।
500 करोड़ कलेक्शन के साथ.. ये फिल्म तोड़ेगी 'दंगल' का RECORD
भारत में रिलीज होने वाली फिल्मों की बात करें तो फिलहाल बाहुबली 2 इस लिस्ट में टॉप पर है। बता दें, बाहुबली 2 देशभर में 6500 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। यह काफी बड़ी बात है और काफी हद तक फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना तय है।

बाहुबली - द कंक्लूजन को चार भाषाओं में सिर्फ भारत 6500 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जाएगा। इसके अलावा नार्थ अमरीका में 750 स्क्रीन्स और दुनिया के करीब 30 देशों में 1000 स्क्रीन्स होगी।
करण जौहर ने इस बारे में जानकारी दी है कि बाहुबली 2 पहली ऐसी फिल्म है जिसे लार्ज स्केल पर रिलीज किया जा रहा है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।
यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications