#ScoreCard: ऐ दिल है मुश्किल Vs शिवाय: किसने फोड़ा बम और किसका निकला दीवाला!
दीवाली हमेशा से ही एक ऐसी तारीख रही है जहां बॉलीवुड फिल्में कमाई कर लेती हैं। लेकिन बॉलीवुड में दीवाली पर क्लैश का दस्तूर हमेशा ही रहा है। जानिए सबसे बड़े दीवाली घमासान।
ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय दीवाली बॉक्स ऑफिस के लिए लड़ रही हैं और दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर सबकी नज़रें टिकी हैं। औसतन अगर कोई बड़ी फिल्म, किसी बड़ी तारीख पर रिलीज़ होती है तो उसे 25 - 26 करोड़ की ओपनिंग मिलती है।
इसी ओपनिंग को शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल में बांट कर ट्रेड पंडितों ने कयास लगाए थे कि शिवाय को 12 और ऐ दिल है मुश्किल को 13 -14 करोड़ की ओपनिंग मिलेगी।

लेकिन जब टक्कर ज़बर्दस्त हो तो उसका नतीजा क्या हुआ ये जानने में सबको दिलचस्पी रहती है। क्योंकि भई ज़ाहिर सी बात है कि अगर दो लोग भिड़ रहे हैं तो एक जीतेगा और एक हारेगा ज़रूर।
["मेरी फिल्में 600 करोड़ कमा लें तो मैं भी खुद को आमिर खान मानूं"]
बॉलीवुड में क्लैश होना हमेशा से लाज़मी रहा है। भई हो भी क्यों ना साल में 52 शुक्रवार होते हैं और 100 से ऊपर फिल्में रिलीज़ हो जाती हैं। ऐसे में कोई ना कोई किसी ना किसी से तो भिड़ेगा ही भिड़ेगा।
लेकिन ये टक्कर दिलचस्प तब होती है जब कोई बड़ा त्योहार किसी फिल्म को या सुपरस्टार को भा जाए। इन तारीखों की रिलीज़ डेट कोई छोड़ना नहीं चाहता और तभी शुरू होती है टक्कर।
दीवाली भी ऐसी ही एक तारीख है जिसे कोई सुपरस्टार नहीं छोड़ना चाहता। काफी समय तक शाहरूख खान ने इस तारीख पर राज भी किया है। लेकिन दीवाली का माहौल ऐसा है कि ये किसी भी फिल्म का दीवाला निकाल देती है।
[#2016BoxOffice: पहला सुलतान और दूसरा धोनी का धमाका...ये रहे टॉप 10]
अगर आपकी फिल्म पूरे परिवार का मनोरंजन नहीं कर सकती तो कितना भी बड़ा सुपरस्टार हो दर्शकों ने उसे सिरे से नकार दिया। क्योंकि दीवाली समय ही है पूरे परिवार के साथ मनोरंजन करने का।
देखिए बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े दीवाली क्लैश और उनके नतीजे -


Click it and Unblock the Notifications
