»   » Controversies कुत्ते को प्यार से शाहरुख बुलाते थे आमिर खान!

Controversies कुत्ते को प्यार से शाहरुख बुलाते थे आमिर खान!

बॉलिवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने करियर में काफी सुर्खियों में रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ अच्छी बातों को लेकर ही उन्हें हेडलाइन्स में जगह मिली है बल्कि वो कई बड़े विवादों में भी घिरे हैं और शायद यही वजह है कि इन विवादों से घिरने के बाद वो काफी कंपोज हो गये है।

शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक व जैसिका हाइन्स के साथ अपने प्यार की निशानी अपने बच्चे को लेकर आमिर खान ने सुर्खियों में जगह बनाई है। आजकल कंगना रनौत भी आमिर खान से काफी इंप्रेस दिख रही हैं।

तो आइये एक नज़र डालते हैं आमिर खान की जिंदगी से जुड़े बडे विवादों पर।

एआईबी रोस्ट

एआईबी रोस्ट

हाल ही में एआईबी रोस्ट नाम के शो के दौरान करन जौहर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने अपनी ही इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर काफी भद्दे और नॉनवेज जोक्स मारे जिनपर आमिर का जवाब था कि उन्हें ये शो बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो इसका विरोध करते हैं।

आमिर के प्यार की निशानी

आमिर के प्यार की निशानी

आमिर खान जेसिका हाइन्स के बीच अफेयर की खबरें काफी दिनों तक चर्चा में रही थीं। खबरों के अनुसार दोनो के अफेयर के दोरान जेसिका मां बनीं और उन्होंने उस बच्चे को जीवन देने का फैसला किया। लंदन में जेसिका अपने बच्चे के साथ रह रही हैं।

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर

आमिर खान को लेकर खबरें आई थीं कि वो अपनी पत्नी रीना खान जो कि उनकी बचपन की प्रेमिका भी थीं को धोखा दे रहे हैं। उसके कुछ ही समय बाद आमिर खान ने रीना से अलग होकर किरण राव के साथ शादी कर ली।

धूम 3 से आमिर की रियल लाइफ जुड़ी

धूम 3 से आमिर की रियल लाइफ जुड़ी

धूम 3 फिल्म में आमिर खान डबल किरदार में थे जिनमें से एक किरदार थोड़ा मेंटली बीमार था। असल जिदंगी में भी आमिर खान का भाई फैसल कुछ इसी तरह की बीमारी का शिकार हैं। कुल मिलाकर ऐसा कहा गया कि धूम 3 की कहानी आमिर की असल जिदंगी से जुड़ी हुई है।

आमिर खान का बिग बी की एक्टिंग पर कमेंट

आमिर खान का बिग बी की एक्टिंग पर कमेंट

आमिर खान ने अमिताभ बच्चन की एक्टिंग स्किल पर एक कमेंट किया और कहा अमित जी की एक्टिंग ओवर दी टॉप है।

पीके को लेकर प्रोटेस्ट

पीके को लेकर प्रोटेस्ट

आमिर खान की हालिया रिलीज पीके को लेकर काफी हंगामा हुआ। कइयों ने पीके फिल्म के खिलाफ मोर्चे निकाले और साथ ही फिल्म को बैन करने की भी मांग की।

आमिर के कुत्ते का नाम शाहरुख

आमिर के कुत्ते का नाम शाहरुख

काफी पहले आमिर खान ने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि जब वो घर आए तो शाहरुख उनके पैर चाट रहे थे और उन्होने शाहरुख को बिस्किट खिलाए। वो असल में अपने कुते के बारे में बात कर रहे थे जिसका नाम उन्होंने शाहरुख रखा था।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X