छपाक और तानाजी से पहले ये बड़ी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हो चुकी हैं क्लैश

By Staff

बॉक्स ऑफिस पर दीपिका पादुकोण की 'छपाक' और अजय देवगन की 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' क्लैश हो रही है। दोनों ही बड़े सितारों की फिल्में शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं। जहां एक तरफ दीपिका की फिल्म 'छपाक' एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी बयां करती है तो वहीं अजय देवगन की फिल्म तानाजी एक शौर्य गाधा है। दोनों ही फिल्मों के रिव्यू भी शानदार देखने को मिले हैं।

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को पिछले कई दिनों से विरोध का सामना भी करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर #boycottchapak का हैशटैग ट्रेंड भी कर रहा था। जेएनयू पहुंचने को लेकर दीपिका की फिल्म पर कुछ लोगों ने विवाद खड़ा किया। हालांकि मेघना गुलजार की फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग को देखें तो ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि विवाद का फिल्म पर खासा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

Movies Box Office Clashes

'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' फिल्म के प्रमोशन में काजोल और अजय देवगन दोनों ने ही एड़ी चोटी का जोर लगाया है। अजय देवगन की 100वीं फिल्म 'तानाजी' में लंबे समय बाद दोनों पति-पत्नी साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं जो कि फैंस को जरूर अट्रैक्ट करने वाला है।

लेकिन दोनों फिल्मों में से फैंस किसे चुनेंगे ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सामने आने के बाद ही पता चलेगा. बता दें ये पहला मौका नहीं है जब साल की दो बड़ी फिल्में साथ में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसा देखने को मिला है कि दो बड़े सितारों की फिल्म एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। जरा डालिए ऐसी लिस्ट पर नजर जब दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X