..................... Bollywood Controversies 2023- इस साल विवादों से घिरे रहे ये सितारे Biggest Bollywood Controversies of 2023, From Besharam Rang to Adipurush Looks and kissing - Hindi Filmibeat

Bollywood Controversies 2023- इस साल विवादों से घिरे रहे ये सितारे, कभी सीन तो कभी कपड़ों पर हुआ बवाल!

year ender 2023

Bollywood Controversies 2023- साल 2023 जाने वाला है, विदा लेने से पहले ये साल पीछे ऐसी ऐसी यादें छोड़कर गया है जोकि शायद आपको हमेशा याद आएंगी। आज इस आर्टिकल में साल 2023 के उन विवादों के बारें बात करेंगे जिनको लेकर लोगों ने कई महीनों तक बातें की थीं।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ये विवाद काफी चर्चा में रहे। चाहें वो किसी फिल्म का किसिंग सीन हो या फिर कोई ऐसा गाना जिसके बोल और पोशाक को लेकर लोगों ने अपनी भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है।

इस साल कई अच्छी खबरें और अच्छी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन साथ ही कई कंट्रोवर्सीज भी सामने आईं। आइए इन विवादों पर डालते हैं एक नजर..

बेशरम रंग विवाद

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान में एक गाना था बेशरम रंग। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की ड्रेस पहनी थी जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। लोगों का कहना था कि जानबूझकर भगवा को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है।

कृति सैनन और ओम राउत की विजिट पर बवाल

आदिपुरुष डायरेक्टर ओम राउत और कृति सैनन फिल्म रिलीज के पहले मंदिर पहुंचे थे। वहां पर जिस तरह से दोनों मिले और हैल्लो किस किया वो काफी बवाल वाला था। लोगों ने इस वीडियो के सामने आने के बाद उनको ट्रोल किया था।

तमन्ना भाटिया का बोल्ड सीन

वेब सीरीज जी करदा में तमन्ना भाटिया ने टॉपलेस होकर बोल्ड सीन दिया था। इस सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था। उनके फैंस को ये अंदाज पसंद नहीं आया था और वो जमकर ट्रोल की गईं थीं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अवनीत कौर किस

फिल्म टीकू वेड्स शेरू इस साल रिलीज हुई काफी पसंद की गई। लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत कौर की किस को लेकर विवाद हुआ था। लोगों का कहना था कि, एक 21 साल की लड़की के साथ इस तरह का सीन 49 साल के एक्टर के साथ फिल्माया गया।

आदिपुरुष

फिल्म आदिपुरुष का जब ट्रेलर आया था तो लोग भड़क गए थे। इस ट्रेलर में रावण से लेकर सीता और हनुमान तक के लुक्स को लेकर विवाद हुआ था। लोगों का कहना था कि ये किसी तरह से रियल किरदार नहीं लग रहे हैं।

एनिमल

इस वक्त रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर विवाद हो रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को काफी ज्यादा हिंसक दिखाया गया है। इसका मुद्दा संसद तक में उठाया जा चुका है।

Read more about: year ender 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X