..................... Bigg boss South actress Vichitra shared her casting couch experience, this is why she left the industry 20 years ago. - Hindi Filmibeat

3 स्टार होटल में रुकी 50 साल की एक्ट्रेस, एक्टर ने देखते ही कमरे में बुलाया, ना जाने पर की ऐसी हालत

Vichitra

फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त हुआ करता था जब कास्टिंग काउच का मुद्दा काफी ज्यादा उठ कर आया था। बॉलीवुड से लेकर साउथ या फिर टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सारी हसीनाओं को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ रहा था। कई सारी हसीनाओं ने तो आगे आकर कई बड़े खुलासे कर दिए थे। बता दे कि लंबे वक्त बाद अब साउथ फिल्मों की एक मशहूर अभिनेत्री ने दर्दनाक हादसे को लेकर बात की है। उन्होंने 20 साल पहले ही सिनेमा जगत को छोड़ दिया।

कास्टिंग काउच के चलते 20 साल पहले ही छोड़ दी इंडस्ट्री

दरअसल हम बात कर रहे हैं साउथ इंडस्ट्री की मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्री विचित्रा की। उन्होंने साल 1991 में फिल्मों में एंट्री मारी और तमिल के अलावा तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी जमकर काम किया। लेकिन अब हाल ही में अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच के अपने एक्सपीरियंस को साझा किया है और बताया है कि इसी के चलते उन्होंने 20 साल पहले ही इंडस्ट्री को छोड़ दिया था।

साउथ की ये अभिनेत्री हुई कास्टिंग काउच का शिकार

विचित्रा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "साल 2000 के दौरान एक एक्टर ने मुझे एक फिल्म का ऑफर दिया और मैं उसकी डिटेल के बारे में नहीं बताना चाहती हूं। इस फिल्म की शूटिंग को मालमपुझा में किया गया और यहां पर मेरी मुलाकात मेरे पति से हुई। लेकिन इसी दौरान मुझे कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा और फिल्म में काम करने वाले लोग नशे में धुत होकर मेरा दरवाजा बजा दिया करते थे। मुझे आज भी वह दरवाजा पीटने का शोर याद आता है।"

जब एक एक्टर ने अभिनेत्री को कमरे में बुलाया

बाद में विचित्रा ने इंटरव्यू में आगे बताया कि "इस घटना के बारे में खुलकर बात करने का मतलब यह है कि मैं अपने राक्षसों का खुलकर सामना किया। हमको 3 स्टार होटल में ठहराया गया और वहां पर मेरे पति जनरल मैनेजर हुआ करते थे। एक पार्टी रखी गई और वहां पर मेरी मुलाकात एक मशहूर एक्टर से हुई। हालांकि उन्होंने मेरा नाम तो नहीं पूछा लेकिन मुझे अपने कमरे में आने के लिए कह दिया था।"

बुरी तरह डर गई थी एक्ट्रेस

विचित्रा यही नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि "यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा झटका था और मुझे इस बारे में समझ नहीं आ रहा था कि यह किस तरफ का इशारा है। मैं अपने कमरे में जाकर सो गई थी और अगले दिन मुझे शूटिंग के वक्त कई तरीके की समस्याएं आने लगी।" हालांकि एक्ट्रेस ने इस इंटरव्यू के दौरान ना तो किसी एक्टर का नाम लिया है और ना ही फिल्म का।

Read more about: vichitra south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X