पापा ने किया होठों पर किस.. पति ने छोड़ा, अल्कोहल की लगी लत, 11 साल की शादी में नही बन पाई मां.. पहचाना

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड के सितारों की बचपन की तस्वीर खूब वायरल होती हुई भी नजर आती है। इतना ही नहीं आज हम आपको एक बॉलीवुड की एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं जो कि इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को देखने के बाद में शायद ही इस एक्ट्रेस को कोई पहचान पाएगा। अपनी मां की गोद में नजर आ रही है यह क्यूट सी बच्ची 90 के दशक की हिट हीरोइन रही है। एक वक्त पर यह सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारों के साथ में भी नजर आए और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी।
19 साल की उम्र में बनी टॉप एक्ट्रेस
इस प्यारी सी बच्ची का बचपन से ही फिल्मी दुनिया से रिश्ता रहा और पूरा परिवार ही फिल्मी जगत से जुड़ चुका है। इस बच्ची ने 17 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 2 साल यानी की 19 साल की उम्र में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई। कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद 24 साल की उम्र में अचानक से एक्टिंग से दूरी बनाई। लेकिन अगर अभी भी आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस पूजा भट्ट है। जिन्हें बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखा गया था।
बिग बॉस में खोले सारे राज
बिग बॉस शो में आने के बाद पूजा भट्ट से जुड़ी हुई कंट्रोवर्सी दोबारा से चर्चा में आ गई। शो से बाहर निकालने के बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर पर खुलकर बात की। सिद्धार्थ कानन से बातचीत के वक्त उन्होंने अपनी सफलता की ऊंचाइयों पर रहने के दौरान एक्टिंग क्यों छोड़ दी इस बारे में भी बताया। बता दे कि पूजा भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म डैडी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह अपनी पहली ही फिल्म से हिट हो गई थी। इसके बाद में एक्ट्रेस को दिल है कि मानता नहीं और सड़क जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।
11 साल में ही टूट गई शादी
पूजा भट्ट की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में मनीष मखीजा के साथ शादी रचाई। उनके पति एक वीडियो जॉकी थे और 11 साल में ही दोनों ने तलाक ले लिया। बिगबॉस के घर में एक्ट्रेस ने सब कुछ बताया। उन्होंने अपने एक हस्बैंड को अच्छा इंसान भी कहा। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बीच में सब कुछ सही था लेकिन कुछ कमी महसूस हो रही थी। साथ में मिलकर फैसला लिया। पूजा भट्ट ने यह भी बताया कि वह बच्चा तो चाहती थी लेकिन उन्हें जन्म देना नहीं चाहती थी।
24 साल की उम्र में छोड़ी एक्टिंग
पूजा भट्ट 19 साल की उम्र में टॉप एक्ट्रेस बन गई और 24 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। बाद में 25 साल की उम्र पूजा भट्ट ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर दिया था। इंटरव्यू के वक्त उन्होंने यह भी बताया था की एक्टिंग छोड़कर वह डायरेक्टर बनना चाहती थी। दरअसल आपको बता दें की पूजा भट्ट ने बिग बॉस ओट सीजन 2 के दौरान यह भी बताया था कि उन्हें अल्कोहल की लत लग गई थी और जिसके चलते उन्होंने अपने करियर में काफी दुख झेले। लेकिन अब उनकी यह लत पूरी तरीके से छूट चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











