बच्चों को पढ़ाया ट्यूशन, 15 साल की उम्र में शुरु की मॉडलिंग, जानें Bigg Boss OTT 3 की विनर की नेट वर्थ

Sana Makbul

Sana Makbul Net Worth: जिसका पूरे देश को इंतजार था वो पूरा हो चुका है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बिग बॉस ओटीटी 3 की। 2 अगस्त 2024 को सना मकबूल ने इस शो का खिताब अपने नाम किया। दरअसल यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और टॉप 5 में से सना मकबूल को जनता ने चुना। आज हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं।

13 जुलाई 1993 में सना मकबूल का जन्म हुआ और आपको बता दें कि अभी वह 31 साल की है। उनकी पढ़ाई लिखाई मुंबई से ही हुई और टीवी इंडस्ट्री से लेकर उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी मेहनत के बलबूते पर एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया।

मॉडलिंग और मनोरंजन जगत से 15 साल की उम्र में ही सना मकबूल का नाता जुड़ चुका था। कुछ रिपोर्टर्स के मुताबिक वह अपने पढ़ाई के दिनों में बच्चों को ट्यूशन पढ़ती थी और हर स्टूडेंट से 100 से 200 रुपए लेती थी।15 साल की उम्र में उनका पहला एडवर्टाइजमेंट आया और उससे उन्हें 10 हज़ार रुपए मिले थे।

बाद में सना मकबूल को 2009 में रियलिटी शो एमटीवी स्कूटी टीन डीवा में देखा गया था। बाद में उन्होंने फेमिना मिस ब्यूटी स्माइल का टाइटल भी अपने नाम किया और कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार भी निभाते नजर आई। उन्होंने टीवी शो कितनी मोहब्बत है कि दूसरे सीज़न के अलावा इस प्यार को क्या नाम दूं मैं लावण्या कश्यप का किरदार निभाया।

इतना ही नहीं जासूसी क्राईम थ्रिलर सीरीज अर्जुन में भी सना मकबूल का एक अहम किरदार था। यहां तक कि वह खतरों के खिलाड़ी 11 में भी नजर आ चुकी है और उनका मॉडलिंग से लेकर फिल्मी करियर सफल साबित हुआ। अब उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 3 का खिताब अपने नाम किया और वह 2 करोड़ की कुल संपत्ति की मालकिन बताई जाती है।

Read more about: sana makbul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X