12 साल पुराना सना मकबूल का वीडियो हुआ वायरल, 'मिस इंडिया' के मंच पर खड़ी आईं नज़र, लोग बोले- इतना बकवास...

Sana Makbul Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं और इसमें सना मकबूल का भी नाम शामिल है। बता दें कि एक वक्त था जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2012 में पार्टिसिपेट किया था। साथ ही उन्होंने फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्माइल का भी खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 2009 में ईटीवी स्कूटी टीन डीवा से अपनी जर्नी शुरू की।
सना मकबूल ने मॉडल के तौर पर काफी लंबे वक्त तक काम किया और कई विज्ञापनों में भी वह नजर आई। फिर उन्होंने ईशान सपनों को आवाज दे और कितनी मोहब्बत है जैसे शोज में भी काम किया। लेकिन उनका असल पहचान इस प्यार को क्या नाम दूं सीरियल से मिली और इसमें उन्होंने लावण्या कश्यप का किरदार अदा किया था।
2012 में सना मकबूल ने फेमिनिज्म इंडिया में भाग लिया था और फेमिना मिस ब्यूटीफुल का खिताब भी अपने नाम किया था। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह राउंड में जवाब देते हुए नजर आ रही है। तुमसे सवाल किया गया कि अगर आपके पास हजार स्थाई नौकरियां पैदा करने या फिर रोज हजार भूखे बच्चों को खाना खिलाने का ऑप्शन हो तो आप क्या करेंगी।
इस पर सना मकबूल ने बच्चों को खाना खिलाने का ऑप्शन चुन लिया था और इसका लंबा चौड़ा जवाब भी दे दिया था। लेकिन हर किसी को उनका जवाब पसंद नहीं आया। इस वीडियो को लोगों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। एक यूजर का कहना है कि वह क्या बकवास कर रही है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि अच्छा लग रहा है लेकिन अंग्रेजी बहुत खराब है।
हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद में सना मकबूल के एक फैन ने लिखा कि मुझे तो पता ही नहीं था कि मिस इंडिया की वह फाइनलिस्ट भी थी। वह एक मजबूत वक्ता है और मैं उनको बहुत पसंद भी करता हूं। हालांकि कई और यूजर्स भी सना मकबूल के इस वीडियो पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications