कहां गायब हो गई अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू? कभी गुरू जी संग बिकिनी में...

Anup Jalota And Jasleen Matharu: बिग बॉस से सुर्खियां बटोरने वाले अनूप जलोटा और अभिनेत्री जसलीन मथारू ने अपने रिलेशनशिप की खबरों से तहलका मचा दिया था. एक समय ऐसा था जब बिग बॉस में यह जोड़ी खूब धमाके कर रही थी. हालांकि बिग बॉस के बाद यह जोड़ी कहीं खो सी गई. बिग बॉस में जोड़ी के खूब चर्चे हुए तो वहीं अब जसलीन काफी समय से गायब है. जसलीन और अनूप जलोटा के रिलेशन पर भी खास चर्चा नहीं हो रही है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि बिग बॉस की अतरंगी जोड़ी अब क्या कर रही है.
कुछ लोगों ने जैकलिन की मोहब्बत को सच समझा, तो कुछ ने झूठ, पर बाद में सामने आने वाली हकीकत ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था. अनूप और जसलीन रियल लाइफ में तो पार्टनर नहीं बन सके, पर एक फिल्म में दोनों ने साथ काम जरूर किया था. ऐसे में ज्यादातर लोग सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट समझते हैं.
भजन गायक और अभिनेत्री की जोड़ी 2021 में आई फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट' में साथ नजर आई थी. बिग बॉस 12 से सुर्खियां बटोरने वाली जसलीन बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद ज्यादा कमाल नहीं कर पाई. इवेंट और म्यूजिक वीडियो करने के अलावा जसलीन इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहती है.
बता दे कि अनूप जलोटा जसलीन अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. बिग बॉस सीजन 12 में पहली बार दोनों साथ आए थे. अनूप ने जसलीन को अपनी शिष्या बताया था. लेकिन दोनों जिस तरह की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं उससे उनके संबंधों को अलग नाम दिया गया.
हाल ही में जसलीन की अनूप के साथ शादी के जोड़े में कुछ फोटोस वायरल हुई थी. जिसे लेकर दोनों की शादी के कयास लगने लगे थे लेकिन अनूप जलोटा ने इस खबर को झूठा और बकवास बताया था. इसके साथ बिग बॉस में जसलीन अनूप जलोटा संग बिकनी में मस्ती भी करते हुए दिखाई दिए थे. बाद में इन तस्वीर और वीडियो में खूब बवाल काटा था.


Click it and Unblock the Notifications











