40 की उम्र में काम्या पंजाबी ने पहनी ब्लैक बिकिनी और कहा आई एम सेक्सी Viral
बिग बॅास की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी का लोकप्रिय चेहरा काम्या पंजाबी इन दिनों अपनी बिकिनी तस्वीरों के कारण चर्चा में है। 40 साल की काम्या जल्द शादी करने जा रही हैं। करण पटेल से अपने टूटे रिश्ते के बाद काम्या काफी अकेली हो गई थीं। लेकिन प्यार ने उनकी तलाश कर दी है।
काम्या इस वक्त शलभ डांग को डेट कर रही हैं। फिलहाल काम्या पंजाबी ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाकर सभी को हैरान कर दिया है। काम्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी मोनोकिनी और बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं। जो कि तेजी से वायरल हो गई है। काम्या की ये बिकिनी तस्वीरें काफी तेजी से देखी जा रही हैं।

काम्या ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि आई एम सेक्सी आय नो इट। इस तस्वीर में वह पानी के अंदर खड़े होकर पोज दे रही हैं।
ब्लैक बिकिनी के साथ वह ब्लैक सन ग्लासेस लगा कर काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है। हाल ही में काम्या ने अपने दुबई वेकेशन की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
जिसे काफी तेजी से देखा गया था। चलिए आपको टीवी की दुनिया की इन सेक्सी सुपरस्टार एक्ट्रेसेस की तस्वीरें दिखाते हैं जिनका पर्दे के पीछे का ग्लैमरस अंदाज आपको चौंका देगा।


Click it and Unblock the Notifications











