'भाई मुझे हिजड़ा कहता है', घरवालों ने किया हैरेस, ये एक्टर करता था न्यूड योग

Nude Yoga Trainer Vivek Mishra: विवेक मिश्रा का नाम तो आपने सुना ही होगा। वह एक सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि एक न्यूड योगा ट्रेनर भी है। उनको बिग बॉस के सीजन 7 में भी देखा जा चुका है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि वह LGBTQ कम्युनिटी से आते हैं। उन्हें अपने जेंडर की वजह से कई बार अपने परिवार वालों से तने ही नहीं बल्कि मार का भी सामना करना पड़ा।
लेकिन विवेक मिश्रा ने इस बात का खुद खुलासा किया कि उनके करीबियों ने ही उनकी जिंदगी को पूरी तरीके से नरक बना दिया। अब हाल ही में एक्टर ने अपने दर्द को बयां किया है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "43 साल की उम्र में जेंडर मेरे लिए एक टैबू बन गया। मेरे परिवार वाले ही मुझको छक्का, हिजड़ा और नचनिया कहने लगे।"
इतना ही नहीं विवेक मिश्रा के भाई भी उनको शारीरिक और मौखिक तौर पर नुकसान पहुंचाया करते हैं। एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं एक ऐसे परिवार का कभी हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं। वह भाई जो मेरे कमाए हुए पैसों पर अपना गुजारा कर रहा है वह मुझे गलत कहता है? मेरे शरीर पर चोट के भी निशान है और उसने मुझे बहुत बुरी तरीके से पीटा भी।"
विवेक ने आगे कहा कि "भगवान की मुझ पर बहुत ज्यादा कृपा रही और उन्होंने मेरे लिए सही चीज़ों का चुनाव किया। लेकिन मैं इसके बिल्कुल भी काबिल नहीं हूं और मैं उन नौजवानों से पूछना चाहता हूं कि जो मेरी तरह थर्ड जेंडर है वह इसका किस तरीके से सामना करेंगे। मुझे लगने लगा था की चीजें बेहतर हो गई है और ऐसा नहीं है। लोग आज भी लोगों को वैसे स्वीकार नहीं करते हैं जैसे वह है।"
विवेक ने आगे बात करते हुए कहा कि "वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है। हालांकि इस वक्त उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और कहा कि मेरा एक शानदार बेटा भी है और इसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। लेकिन क्या खून के रिश्ते में मुझे यह सब सहना जरूरी है?"


Click it and Unblock the Notifications















