जेल में नर्क की तरह काटे दिन, चूहों-कीड़ों की खानी पड़ी झूठन, ये खान हुआ बर्बाद

Ejaz Khan Spends 26 Days In Jail

एजाज खान टेलीविजन के जाने-माने सितारे हैं और आपको बता दें कि उन्होंने 'कहानी हमारे महाभारत की' और 'दीया और बाती हम' जैसे कई सारे मशहूर सीरियल्स में काम किया है. लेकिन जब वह बिग बॉस सीजन 7 में नजर आए तो काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे. जिसके बाद में उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया. लेकिन जब वह शोहरत के नशे में चूर हो गए थे तो एनबीसी ने 2021 में उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया. जिस वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ गया. लेकिन 19 जून 2023 को वह जेल से बाहर आए और मीडिया को अपना दर्दनाक अनुभव भी बताया.

एजाज खान को जेल में मिला था चूहे और कीड़ों का झूठा खाना

एजाज खान तकरीबन ढाई साल जेल में रहकर आए और ईटाइम्स को उन्होंने इंटरव्यू के दौरान काफी कुछ बताया. इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि सच बोलने के बावजूद भी उन्हें उनके परिवार से दूर किया गया. मेरा परिवार काफी इस दौरान परेशान हो गया. यहां तक कि उन्हें जेल में गैंगस्टर्स और चोरों के साथ में रहना पड़ा. उन्हें ऐसा खाना खिलाया गया जिसे चूहे और कीड़े झूठा करके जा चुके थे. लेकिन इतने बुरे हालात होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी एक आदत नहीं छोड़ी जो कि थी किताबें पढ़ना. इसी वजह से उनका मानसिक संतुलन खराब नहीं हुआ.

एक्टर को खाने पड़े थे ठन्डे चावल और सूखी रोटी

एजाज खान ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि "400 कैदियों के लिए सिर्फ तीन टॉयलेट हुआ करते थे. जो कि हर वक्त भरा रहा करते थे. मैं जेल में रहकर काफी ज्यादा किताबें पढ़ने लगा. मैंने वहां रहकर काफी कुछ सीखा. मैंने जेल में गैंगस्टर्स के साथ समय बिताया. मैंने ठंडे चावलों के साथ सूखी रोटी दिखाई. ऐसी दाल खाई जिसमें चूहे और कीड़े मरे हुए मिला करते थे. मुझे उन कीड़ों के साथ में फर्श पर सोना पढ़ा करता था. मैंने वहां पर रहकर अनाज और सब्जी का मतलब समझा. इसीलिए आज कोई भी अगर मुझे थोड़ा सा भी खाना दे देता है तो मैं उसे बहुत ही स्वाद से खाता हूं."

एक्टर ने काम देने की इंडस्ट्री से की गुज़ारिश

एजाज खान ने मशहूर सिंगर मीका सिंह और एक्टर रणदीप हुड्डा को शुक्रिया कहा है. ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी में उन्होंने ही उनके परिवार का ध्यान रखा. दोनों ही सितारे उनके परिवार के संपर्क में रहे और हर वक्त मदद के लिए तत्पर रहे. एजाज खान ने इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री के लोगों को उन पर रहम खाने को कहा और काम देने के लिए विनती की. उन्होंने कहा कि मुझे अपने परिवार को पालना है और यह भी भरोसा दिलाया कि वह कानून के दायरे में रहकर काम करेंगे और हर मुसीबत से दूर रहेंगे.

More from Filmibeat

Read more about: ejaz khan bigg boss 7
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X