लंदन में आलीशान घर, महंगी कारों की शौक़ीन हैं शिल्पा शिरोडकर, जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानें कितनी है नेटवर्थ?

Shilpa Shirodkar Net Worth: शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार जैसे कि सुनील शेट्टी से लेकर गोविंदा जैसे सितारों के साथ में काम किया है। लेकिन पिछले कई सालों से वह इंडस्ट्री से गायब थी। सलमान खान के बिग बॉस 18 के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में एक बार फिर से कमबैक किया।लेकिन आज हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं।
शिल्पा शिरोडकर को एक्टिंग विरासत में अपनी दादी मीनाक्षी शिरोडकर से मिली। दरअसल मीनाक्षी शिरोडकर मराठी सिनेमा और टीवी की मशहूर अदाकारा हुआ करती थी। इसी के चलते शिल्पा और उनकी बहन नम्रता शिरोडकर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। साथ ही दोनों ने खूब सफलता भी हासिल की थी।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि शिल्पा शिरोडकर भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर है, हालांकि इसके बावजूद भी वह काफी लग्जरियस लाइफ जीती है। खबरों के अनुसार वह 237 करोड़ की मालकिन है। वह सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि स्मार्ट निवेश और अपने बिजनेस से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि शिल्पा शिरोडकर का नाम बिग बॉस 18 की सबसे अमीर कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल है। उनके पास में कई सारी महंगी कारों का कलेक्शन भी है। इस लिस्ट में स्लीक सेडान से लेकर हाई-एंड एसयूवी का भी नाम शामिल है। अभिनेत्री के पास में लंदन में खुद का एक घर भी है और अक्सर वह सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरों को भी शेयर करती है।
दरअसल आपको बता दें कि शिल्पा शिरोडकर ने जब फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाई थी तो वह लंदन में जाकर शिफ्ट हो गई थी। जहां पर वह अपने पति और परिवार के साथ में रहती हैं। इसी के अलावा उनकी बहन नम्रता शिरोडकर ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की थी। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो शिल्पा, महेश बाबू की साली हुई।


Click it and Unblock the Notifications











