जब मुनव्वर फारूकी के साथ उनके दो रिश्तेदारों ने कर डाली थी इतनी गंदी हरकत, बोले- मुझे कुछ समझ...

मुनव्वर फारूकी एक मशहूर कॉमेडियन है और आपको बता दें कि अब हाल ही में बिग बॉस 17 के विनर भी बन चुके हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके अफेयर्स को लेकर भी काफी विवाद देखने को मिला। उन्होंने जब सलमान खानके विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया तो काफी ज्यादा विवाद देखने को मिला था।
अगर हम मुनव्वर फारूकी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनकी उम्र 31 साल है और उनका जन्म जूनागढ़ गुजरात में हुआ। बता दे की साल 2002 में दंगे होने के चलते उनके घर टूट चुका था। इसी के चलते उनका पूरा परिवार मुंबई आकर रहने लगा और यहीं पर उनकी परवरिश की गई थी।
मुनव्वर फारूकी एक मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन भी है और कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में भी वह विनर बने थे। इसी शो के दौरान मुनव्वर फारूकी ने अपने साथ हुए सेक्सुअल एब्यूज के बारे में खुलासा किया और यह उनके दो रिश्तेदारों ने किया था।
मुनव्वर फारूकी ने बताया था कि वह उस वक्त सिर्फ 6 साल के थे और तकरीबन 5 साल तक उनके साथ में यह गंदी हरकत होती रही थी। मुनव्वर फारूकी बताते हैं कि "मुझे शुरुआत में समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ में हो क्या रहा है। यह सब 5 साल तक लगातार चलता रहा।"
मुनव्वर फारूकी आगे बताते हैं कि मेरे साथ बहुत ज्यादा हुआ और इसी के चलते उन्हें इस बात का एहसास होने लगा कि यह हरकत अब बंद की जानी चाहिए। जब मुनव्वर फारूकी 11 साल के हो गए थे तो उन्होंने अपने ही करीबियों द्वारा किए जाने वाले इस उत्पीड़न को झेला।


Click it and Unblock the Notifications