..................... Bigg boss 17 mannara chopra rejected from fairness cream advertisements due to pimples - Hindi Filmibeat

बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट को फेयरनेस क्रीम के ऐड से कर दिया था, बोलीं- मैं रोती रही मगर...

mannara Chopra

बिग बॉस 17 से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा आज काफी पॉप्युलर हो चुकी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि वह परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की बुआ की बेटी है। इसी के अलावा जब वह शो में पहुंची थी तो उन्होंने परिवार को लेकर किसी से भी बात करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह अपने दम पर नाम बनाना चाहती हैं।

लेकिन अब आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा का एक हाल ही में इंटरव्यू बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है और यहां पर उन्होंने खुलासा किया कि कैसे कई बार उन्हें ऑडिशन में रिजेक्ट किया गया। मन्नारा चोपड़ा ने यह भी बताया कि एक ब्यूटी क्रीम के एड के लिए वह सेलेक्ट हो गई थी और लास्ट मोमेंट पर उनको रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद वह काफी रोई थी।

मन्नारा चोपड़ा ने सिद्धार्थ कानन के शो में कई सारे खुलासे किया। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उनको एक फेयरनेस क्रीम के ऐड से पिंपल होने की वजह से निकाल दिया गया था। उन्होंने बताया कि "मैं ऐड के लिए ऑडिशन दिया। पहले और दूसरे राउंड में मुझे सिलेक्ट किया गया। फिर उन्होंने चीज फाइनल करने के लिए शूट से एक दिन पहले बुलाया।"

मन्नारा चोपड़ा ने आगे कहा कि "लास्ट की दो-दो गर्ल्स बचती है ना और उनमें से सिलेक्शन करना होता है। रात में मेरे माथे पर पिंपल आ गए और सुबह 4 बजे मैं जब शूट के लिए पहुंची तो मेरा माथा पूरा पिंपल्स से भर चुका था। उन लोगों ने लाइट कट करने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। फिर उन्होंने मुझे सेट से घर वापस भेज दिया और मेरा दिल पूरी तरह टूट गया था। वो मेरी लाइफ का पहला रिजेक्शन था।"

बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा ने आगे कहा कि "बहुत से लोग यही कहते हैं कि वह फेयरनेस के एड को नहीं करना चाहते हैं। लेकिन मैं करना चाहती हूं और मैं ईमानदारी से बता रही हूं। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मैं घर जाकर काफी रोई थी और मुझे इन फालतू पिंपल्स की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था।"

Read more about: mannara chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X