..................... Bigg boss 17 fame mannara Chopra relationship with parineeti and priyanka Chopra - Hindi Filmibeat

प्रियंका-परिणीति से है मन्नारा चोपड़ा का ख़ास रिश्ता, खुलकर कर रही हैं सपोर्ट

Mannara Chopra, Priyanka Chopra

टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरू हो चुका है। बता दे कि इसमें मन्नारा चोपड़ा ने घर में पहली कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी। उन्होंने तेलुगू फिल्मों और टीवी सीरियल्स के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। मन्नारा ने सलमान खान के सामने बेहतरीन परफॉर्म किया। इसके बाद में उन्होंने बताया कि कैसे एक डायरेक्टर के किस करने के बाद में उनका एक वीडियो वायरल हुआ और वह रातों-रात चर्चा का विषय बन गई।

साउथ इंडस्ट्री में मन्नारा चोपड़ा ने किया है काम

बिग बॉस ने मन्नारा चोपड़ा को अपनी पहले फेवरेट कंटेस्टेंट बताया। यहां तक कि उन्हें अपनी पसंद का घर और बेडरूम चुनने का भी मौका मिला। मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 के घर की पहली एंट्री करने वाली एक्ट्रेस बन गई। साथ ही आपको बता दें कि सलमान खान के साथ में वह एक ऐड फिल्म में भी काम कर चुकी है, उस समय भाईजान ने उन्हें एक बच्ची की तरह ट्रीट किया। 32 साल की मन्नारा चोपड़ा ने ज़िद, सीता और हाई-5 जैसी फिल्मों में काम किया है।

प्रियंका-परिणीति से है मन्नारा का रिश्ता

मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की बुआ की बेटी बताई जाती है। उन्होंने साउथ की कई सारी फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा में उन्हें अभी पापुलैरिटी हासिल करने में वक्त लगेगा। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म ज़िद से डेब्यू किया। यह उनकी इकलौती हिंदी फिल्म है। हरियाणा की रहने वाली मन्नारा चोपड़ा ने सलमान खान के साथ स्टेज पर खूब मस्ती भी की।

सलमान खान ने मन्नारा के साथ में खाए गोलगप्पे

सलमान खान ने भी मन्नारा चोपड़ा के साथ में गोलगप्पे खाए। यहां तक कि उनके साथ में स्टेज पर परफॉर्म भी करने लगे। बिग बॉस ने मन्नारा चोपड़ा को पहले यह एडवांटेज दिया कि वह घर वालों के लिए घर और बेड चुन सकती हैं। लेकिन जब मन्नारा चोपड़ा ने यह कह दिया कि उन्हें फेवरेटीज्म बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है, तब जाकर बिग बॉस ने एक्ट्रेस से यह पावर छीना और कहा कि अब घर वालों को खुद ही यह चुनने का अधिकार मिलेगा कि वह किस घर में और किस बेड पर रहेंगे।

Read more about: mannara chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X