3 साल व्हील चेयर पर काटे, 5 बार घर छोड़ भागी, बिग बॉस की खानजादी को है ये बीमारी

Bigg boss 17 fame Khanzadi aka firoza khan

बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स अक्सर सुर्खियों में आते रहते हैं। लेकिन इन दिनों बिग बॉस 17 काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में लेटेस्ट वीकेंड का बार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने फिरोज़ा खान की जमकर क्लास लगा दी और उनका शो छोड़ने के लिए भी कह दिया। हालांकि इसके बाद भी बहन नहीं गई। सलमान खान ने उनको बार-बार बीमारी का बहाना लगाने पर काफी ज्यादा खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद में खानज़ादी ने अपने को कंटेस्टेंट्स के साथ में बात की। उन्होंने यह भी कहा कि वह झूठ नहीं बोल रही है। बिग बॉस को उनके घर वालों से बात करने के लिए भी कहा गया है। वह बार-बार अपनी बीमारी का जिक्र करती रही लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या बीमारी है।

खानज़ादी ने संघर्षों को लेकर की बात

बिग बॉस 17 के दौरान खानज़ादी ने बार-बार अपने संघर्षों को लेकर जिक्र किया है। तो चलिए आज हम आपको उनकी बीमारी के बारे में बताने वाले हैं। वह इतने तनाव में क्यों रहती हैं और शो को क्यों छोड़ना चाहती हैं इस बारे में भी बताएंगे। खानज़ादी अक्सर अपने संघर्षों के बारे में रहती है लेकिन उन्होंने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की है।

मिडिल क्लास फैमिली से रखती है ताल्लुक

जानकारी के लिए आपको बता दें कि खानज़ादी का असली नाम फिरोजा खान है। वह एक सिंगर, रैपर और सॉन्ग राइटर है। वह असम की रहने वाली है और मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि उनकी मां इंडियन और उनके पिता अफगानिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। खानज़ादी को बचपन से ही लिखने का और गाना गाने का काफी ज्यादा शौक रहा है।

जाद हदीद के साथ रहे अफेयर के चर्चे

बिग बॉस 17 में कदम रखने से पहले उन्होंने भारत के पहले रेप कंपटीशन रियलिटी शो एमटीवी हसल सीजन 2 में भी पार्टिसिपेट किया था। यही से खानज़ादी को काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई और आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट जाद हदीद के साथ में भी उनके रिलेशनशिप के खूब चर्चे रहे। कई बार दोनों को साथ में भी देखा जा चुका है।

सपनों को पूरा करने के लिए घर से भाग चुकी है खानज़ादी

लेटेस्ट शो के दौरान हाल ही में खानज़ादी ने इस बात का खुलासा किया कि वह 3 साल तक व्हीलचेयर पर रही। दरअसल हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने बताया कि खानज़ादी ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट नहीं दी। इसके बाद बीती रात के एक एपिसोड के दौरान बिग बॉस से वह कहने लगती है कि उनके घर वालों से बात करके उनके हेल्थ इश्यूज के बारे में पूछ ले। खानज़ादी ने इस बात का खुलासा किया कि वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई बार घर से भाग चुकी है। उन्होंने बताया कि एक दो बार नहीं बल्कि वह असम से भाग कर मुंबई तकरीबन 5 बार आ चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X