कंगना का शो जीतने के बाद बिग बॉस 17 में धमाल मचाने आए मुनव्वर फारूकी, जानें कितनी सम्पत्ति के हैं मलिक

मुनव्वर इकबाल फारूकी देश के मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और रैपर बन चुके हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी कॉमेडी के जरिए लोग खूब हंसे। लेकिन आपको बता दें कि साल 2022 में वह कंगना रनौत के रियलिटी टीवी शो लॉकअप सीजन 1 में नजर आए। जहां पर वह विजेता बनकर सुर्खियों में आ गए।
स्टैंडअप कॉमेडी के लिए मशहूर है मुनव्वर फारुकी
मुनव्वर फारूकी इन दिनों टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में देखे जा रहे हैं और आपको बता दें कि वह सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स में से एक बताई जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच हम आपको मुनव्वर फारूकी की नेटवर्थ और करियर के बारे में बताने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी देश के सबसे मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन है। खबरों के अनुसार स्टैंड अप कॉमेडियन की कुल संपत्ति तकरीबन 8 करोड रुपए बताई जाती है।
मुनव्वर फारूकी की नेटवर्थ
कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी की ज्यादातर कमाई स्टैंड अप कॉमेडी शो से ही होती है। मुनव्वर पार्क की हर एक स्टैंड अप शो का तकरीबन 1.5 लाख से लेकर 2.5 लाख रुपए तक ले लेते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह एक बेहद ही स्टाइलिश और लग्जरियस लाइफ जीते हैं।
मुनव्वर फारूकी का कार कलेक्शन
Newsfrom360.in की माने तो आपको बता दें कि उनके कार कलेक्शन में 2.08 लाख की कीमत की KTM RC200 है। इसी के साथ उनके पास में एक 8.86 लाख रुपए की कीमत वाली मारुति सुजुकी सियाज भी मौजूद है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी को कई बार टोयोटा फॉर्च्यूनर चलते हुए भी देखा जा चुका है। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि यह कार उन्ही की है या फिर किसी और की।
मुनव्वर फारूकी का करियर
मुनव्वर फारूकी के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने अप्रैल 2020 में अपने चैनल पर दाऊद, यमराज और औरत नाम की एक स्टैंडर्ड कॉमेडी वीडियो शेयर की थी। इसके बाद में वह काफी ज्यादा हर तरफ छा गए थे। इसी के अलावा अगस्त 2020 में उन्होंने एक भारतीय कंपोजर स्पेक्ट्रा की सहायता से अपना एक पहला गाना जवाब रिलीज कर दिया था।
कंगना रनौत के लॉकअप शॉप में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं मुनव्वर
इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने 28 फरवरी साल 2021 में अपने यूट्यूब चैनल पर घोस्ट स्टोरी नाम की एक स्टैंड अप कॉमेडी शेर की थी और यह लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आई थी। बाद में उन्हें साल 2022 में कंगना रनौत के रियलिटी टीवी शो लॉकअप में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया।इसके बाद में वह शो के विजेता बने। 5 नवंबर साल 2022 को मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला और अंजलि अरोड़ा के साथ तोड़ नाम का एक पंजाबी गाना भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications