Bigg Boss 17 का ये कंटेस्टेंट म्यूजिक वीडियो के बहाने लड़कियों से बनाता था रिश्ते! रखें ‘कई गर्ल्स से रिलेशन…’

Bigg Boss 17, Ayesha Khan

सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 चल रहा है और इसमें काफी धमाल भी मच रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस 17 अब धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण पर जा रहा है। बिग बॉस 17 का क्रेज दशकों में काफी बेहतरीन तरीके से बना हुआ है और लोग भी एक भी एपिसोड मिस करने से बच रहे हैं। शो में रोजाना नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अभी भले ही फाइनल में काफी वक्त है लेकिन इसके बावजूद कंटेस्टेंट अपनी गेम को और भी स्ट्रांग बनाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं।

इस दौरान बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी को घर में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जब से आयशा खान ने शो के अंदर एंट्री मारी है तभी से मुनव्वर का अलग ही चेहरा सभीघरवालों के साथ-साथ फैंस को देखने के लिए मिला। मुनव्वर फारूकी ने शो में शुरुआती दिनों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जैसे ही आयशा खान की एंट्री हुई तो उनका चेहरा बदल गया। आयशा खान ने इस पर कहा कि वह एक साथ कई लड़कियों को डेट किया करते थे। इसी के चलते लोगों ने उन्हें वूमेनाइजर कहना शुरू कर दिया और पुरे सोशल मीडिया पर मुनव्वर को ट्रोल कर दिया।

मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस के एक एपिसोड के दौरान अपनी शादी टूटने के कारण को भी बताया। तब उन्होंने कहा कि उनकी शादी बचपन में हुई थी और आयशा ने एक अलग कहानी बताई। ऐसा नहीं बताया कि मुनव्वर ने शादी के बाद में किसी और लड़की को डेट करना शुरू कर दिया और इसी के चलते उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। शो के दौरान आयशा बताती है कि मुनव्वर एक साथ कई लड़कियों को डेट कर रहे थे और वह नाजिला के साथ में भी रिलेशनशिप में रहते हुए कई लड़कियों से बातचीत किया करते थे।

आयशा खान ने बताया कि उनकी शादी होने के बावजूद भी उनके विवादित हरकतों का नाजिला के पास में स्क्रीनशॉट के साथ रिकॉर्ड भी है। दोनों साथ से आठ बार ब्रेकअप और पैचअप कर चुके हैं। आयशा बताती है कि मेरे पास मुनव्वर के हरकतों के सभी काले चिट्ठे का स्क्रीनशॉट मौजूद है। अंजलि अरोड़ा के साथ में भी उनके रिश्ते रहे और आयशा ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुनव्वर और उनकी टीम लड़कियों को म्यूजिक वीडियो में काम करने के लिए कॉल भी किया करते थे।

लेकिन जब कोई भी लड़की वीडियो में काम करने के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड किया करती थी तो मुनव्वर उनसे रिलेशनशिप बनाने की कोशिश किया करते थे। जिससे कि वह पैसे कमा ले या फिर अगले प्रोजेक्ट में वह फ्री में काम कर लिया करें। लेकिन जब मुनव्वर की पोल खुली तो वह काफी ज्यादा परेशान नजर आए। मुनव्वर को नेशनल टीवी पर रोते हुए भी देखा गया। इस दौरान उन्होंने सभी घरवालों को सफाई देने की कोशिश की और इसके बावजूद उन पर किसी ने भी विश्वास नहीं किया।

Read more about: bigg boss 17 ayesha khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X