'एक्टिंग छोड़, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स संग सोएगी तभी...' 31 साल की एक्ट्रेस ने एक्स को किया एक्सपोज

Bigg Boss 17, Aishwarya Sharma

सलमान खान का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। बीते हफ्ते देखा गया कि ईशा मालवीय के एक फैसले की वजह से ऐश्वर्या शर्मा को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया। ऐश्वर्या शर्मा ने सिर्फ 10 हफ्ते बिग बॉस में बिताए। हालांकि अभी उनके पति और एक्टर नील भट्ट बिग बॉस के घर में ही मौजूद है। लेकिन जब ऐश्वर्या शर्मा शो में थी तो उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनको लेकर कई दावे किए थे। लेकिन अब अभिनेत्री ने बिग बॉस के घर से बाहर निकालने के बाद फैंस से रूबरू होने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और सभी के सवालों के जवाब भी दिए।

ऐश्वर्या शर्मा ने स्ट्रगलिंग के दिनों में किया था एक लड़के को डेट

इसी वक्त ऐश्वर्या शर्मा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के सभी आरोपों पर अपना बयान भी जारी किया। उन्होंने इस दौरान कुछ ऐसे खुलासे किए जिनको जानकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल आपको बता दें कि साल 2014 में ऐश्वर्या शर्मा ने राहुल पांड्या को डेट किया था। इन दिनों अभिनेत्री इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थी और इसी दौरान वह राहुल के साथ में रिलेशनशिप में भी थी।

एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड से मांगा शादी का सबूत

ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि राहुल उनसे यह कहा करता था कि "तू एक्टिंग छोड़ दे और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के साथ सो जा, तभी तुझे इंडस्ट्री में आगे काम मिल पाएगा। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वह उनसे कहा करता था कि मैंने उससे शादी की थी। लेकिन क्या उसके पास में इस बात का कोई सबूत है। मैं उससे उस बात का सबूत मांगना चाहती हूं। अगर मैंने शादी की है तो मैरिज सर्टिफिकेट भी होगा तो प्लीज मुझे दिखाओ।"

काम को लेकर उठाए थे सवाल

ऐश्वर्या शर्मा ने आगे यह भी कहा कि "मैं उसे ऐसा थप्पड़ मारूंगी, मैं यह बात यहां पर सबके सामने रहती हूं। उसे लड़के ने मुझे यही कहा था कि जब तक तू एक्टिंग छोड़कर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ में नहीं सोएगी तब तक तुझे कहीं भी काम नहीं मिलेगा। उसने जब मुझे यह बात कही तो मैंने उसे अपना रिश्ता ही खत्म कर दिया था। मैंने उसके साथ में ब्रेकअप कर लिया था। उस लड़के ने मेरे खिलाफ उंगली उठाई थी और मेरे काम को लेकर भी सवाल किए थे।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 17 aishwarya sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X