उल्लू TV में नजर आ चुकीं प्रियंका चाहर हैं काफी बोल्ड, करियर के चक्कर में करना पड़ा ऐसा काम

टेलीविजन का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 काफी सुर्खियों में बना हुआ है. लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 काफी ज्यादा चर्चा में रहा था. जिसका हर एक कंटेस्टेंट दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा था.
आज हम आपको प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में बताने वाले हैं. जिन्होंने अपने फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी. साथिया आपको बता दें कि उन्होंने शो में संस्कारी बहू का किरदार भी निभाया. लेकिन वह अपनी रियल लाइफ में काफी बोल्ड है. आज हम आपको प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं, जो कि बहुत कम लोग जानते हैं.
इवेंट होस्टिंग से शुरू किया करियर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजस्थान के जयपुर में प्रियंका चाहर चौधरी का जन्म हुआ और साल 2016 में उन्होंने टीवी सीरियल 'उड़ारियां' से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल करनी थी. बता दें कि इस सीरियल में उन्होंने तेजो संधू का किरदार निभाया. इतना ही नहीं लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई. लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इवेंट होस्टिंग से की. साथ ही उन्होंने कई सारी पंजाबी वीडियोस में भी काम किया.
उल्लू एप की वेब सीरीज में आ चुकी है नजर
प्रियंका चाहर चौधरी ने टेलीविजन की दुनिया के साथ-साथ फिल्मी दुनिया में भी अपना एक नाम कमाया और काम भी किया. दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने पेंडिंग लव, कैंडी ट्विस्ट और लतीफ टू लादेन जैसी फिल्मों में काम किया और 2018 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यु भी कर लिया. बता दें कि उन्होंने उल्लू एप की वेब सीरीज 3G Gaali Galoch Girls में भी काम किया. दरअसल आपको बता दें कि यह एक इरॉटिक कॉमेडी वेब सीरीज रही थी.
18 साल की उम्र में आया म्यूजिक एल्बम के लिए ऑफर
बता दे कि प्रियंका चाहर चौधरी एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्हें 18 साल की उम्र में ही एक म्यूजिक एल्बम के लिए ऑफर आ गया था. यहां तक कि एक्ट्रेस ने अपने करियर के लिए अपना नाम भी बदल लिया. बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी का नाम परी चौधरी है. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि एक न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह पर उन्होंने अपने नाम को बदल दिया था. प्रियंका की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा जबरदस्त है. उन्होंने बिग बॉस सीजन 16 में काफी जबरदस्त तरीके से गेम खेला और हर किसी के दिलों पर राज किया.


Click it and Unblock the Notifications











