2 साल छोटे एक्टर को डेट कर रहीं हैं अर्चना गौतम, कौन है उनका हैंडसम बॉयफ्रेंड

Bigg boss 16 fame archana gautam boyfriend ranveer singh malik 2 years younger than her

बिग बॉस 16 के बाद में अर्चना गौतम काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई है और आपको बता दें कि वह एक एक्ट्रेस के अलावा मॉडल और पॉलिटिशियन भी हैं। इन दोनों खबरें आ रही है कि हाल ही में अर्चना गौतम दिल्ली में स्थित कांग्रेस कार्यालय में पहुंची। जहां पर उनके पिता भी उनके साथ में नजर आए। उन्हें कार्यालय के अंदर जाने नहीं दिया गया और जब उन पर आरोप लगाए तो उन्होंने इसका विरोध भी किया था। जिसके चलते उनके साथ में मारपीट हुई और अब अर्चना गौतम काफी लाइमलाइट में आ गई है।

बिग बॉस 16 से मिली पापुलैरिटी

दरअसल साल 2018 में अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया का खिताब अपने नाम किया। बता दे कि वह मिस कॉसमॉस वर्ल्ड साल 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। एक्ट्रेस ने साल 2018 का मोस्ट टैलेंट उप ख़िताब भी अपने नाम किया। इसके बाद साल 2022 में अर्चना गौतम ने टीवी के सबसे विवादित और रियलिटी शो बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया और धमाल मचा दिया।

अर्चना और रणबीर दोनों नहीं कभी नहीं की रिलेशनशिप की पुष्टि

जैसे ही अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 में कदम रखा वैसे ही उनकी पापुलैरिटी सातवें आसमान पर पहुंच गई। बिग बॉस के घर में जाने से पहले अर्चना गौतम एक रिलेशनशिप में थी और दोनों ने इस बात की चुप्पी साथ रखी थी। इसी के कारण अर्चना गौतम ने बिग बॉस के घर में दोस्त तो बहुत सारे बना लिए थे लेकिन किसी के भी साथ में लव एंगल नहीं बनाया था।

काम के चलते मुंबई में दोनों हुए थे शिफ्ट

कुछ मीडिया खबरों की माने तो अर्चना गौतम पिछले काफी वक्त से टीवी एक्टर रणवीर सिंह मलिक को डेट कर रही है। एक्टर को कई सारे हिट सीरियल्स में देखा जा चुका है। वह दोनों स्कूल से एक दूसरे को जानते हैं और बचपन से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों का परिवार भी एक दूसरे से काफी ज्यादा मिला-जुला है। लेकिन जब पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने अपने करियर का फैसला लिया तो उसके बाद वह दोनों मुंबई में जाकर शिफ्ट हो गए।

दोनों को कई बार साथ में किया जाता है स्पॉट

हालांकि अर्चना गौतम और रणवीर सिंह मलिक दोनों में से ही किसी ने भी रिलेशनशिप को लेकर मीडिया या फिर सोशल मीडिया पर कोई भी अभी तक टिप्पणी नहीं दी है। लेकिन इसके बावजूद दोनों को ज्यादातर मौको पर साथ में देखा गया है। दोनों कई बार पार्टी और इवेंट्स में भी साथ में नजर आए। रणवीर सिंह मलिक टेलीविजन शो प्यार का पहला नाम राधा मोहन में विलेन का किरदार निभाते हुए देखे गए।

अर्चना गौतम से उम्र में 2 साल छोटे हैं एक्टर

रणवीर सिंह मलिक का जन्म 6 नवंबर साल 1995 में चंडीगढ़ में हुआ और वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश भी गए थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी दोस्त अर्चना गौतम का साथ कभी नहीं छोड़ा। एक्टर के पिता एक सीआईडी ऑफिसर है और उनकी मां होम मेकर है। एक्टर की एक बहन भी है उसका नाम मनप्रीत सिंह मलिक है। रणवीर सिंह को दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया की कॉपी भी कहा जाता है। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह अपनी कथित गर्लफ्रेंड यानी कि अर्चना गौतम से उम्र में 2 साल छोटे भी हैं।

कई हिट सीरियस में दिख चुके हैं रणवीर सिंह मलिक

रणवीर सिंह मलिक को कई सारे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। उन्हें ये हैं मोहब्बतें, सावित्री देवी और कवच 2 जैसे हिट सीरियस में देखा जा चुका है। मन बावरा हुआ म्यूजिक वीडियो में भी उन्हें देखा जा चुका है। एक्टर बहुत ही ज्यादा फिटनेस फ्रीक है और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: archana gautam bigg boss 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X