..................... Sajid Khan Bigg Boss 16 contestant has been accused of 'Me too', know here | Bigg Boss 16 के इस कंटेस्टेंट पर लग चुके हैं 'Me too' के इतने बड़े आरोप, जानें यहां| - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट Sajid Khan पर लग चुके हैं 'Me too' के इतने बड़े- बड़े आरोप

बिग बॉस के सीजन 16 की शुरुआत हो चुकी है। शो में इस बार बॉलीवुड में मसाला फिल्मों के निर्देशक साजिद खान भी नजर आ रहे हैं। साजिद खान पर कई बॉलीवुड एक्स्ट्रेसेज ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं। हाल ही शर्लिन चोपड़ा और जिया खान की बहन ने साजिद खान पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। बॉलीवुड में 'मीटू' अभियान की शुरुआत होने के बाद से साजिद खान के खिलाफ खुल कर आरोप लगाये जाते रहे हैं। शर्लिन ने अपने ट्वीट में यहां तक कहा था कि बॉलीवुड में एक माफिया सिंडिकेट है।

न्यू कमर से लेकर टीवी रिपोर्टर ने साजिद पर लगाये यौन उत्पीड़न के आरोप

न्यू कमर ने ट्विटर पर बतायी अपनी कहानी :

न्यू कमर ने ट्विटर पर बतायी अपनी कहानी :

एक न्यू कमर एक्ट्रेस ने ट्वीट कर साजिद खान पर उनसे गलत हरकत करने का आरोप लगाया था। इस एक्ट्रेस ने साल 2011 की घटना को बताते हुए कहा कि वह साजिद को अपना इंटरव्यू देने के लिए गयी थी लेकिन साजिद ने उनसे ऐसे सवाल पूछे जिसे सुनकर वह दंग रह गयी। बकौल एक्ट्रेस साजिद ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें कभी किसी ने सेक्सुअली अब्यूज किया है? एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि साजिद ने उनसे ब्रेस्ट जॉब किया है या नहीं, इस बारे में भी पूछा था। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि साजिद उन्हें किसी भी समय फोन करते थे और प्रोफेशनलिज्म का हवाला देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वह एक्ट्रेस से बिकिनी में फोटो मांगते थे।

शर्लिन चोपड़ा ने लगाया सेक्सुअली अब्यूज करने का आरोप :

शर्लिन चोपड़ा ने लगाया सेक्सुअली अब्यूज करने का आरोप :

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की बहन ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये जिसका एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने खुलकर सपोर्ट किया था। शर्लिन ने ट्विटर पर अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि साजिद खान ने उनसे पहली मुलाकात के दौरान ही काफी गंदी हरकत की थी। शर्लिन ने ट्वीट किया कि जब वह अपने पिता की मृत्यु के कुछ दिनों बाद साजिद से मिलने पहुंची तो उन्होंने (साजिद) ने उनका यौन शोषण किया। साजिद ने अपनी पैंट्स से अपने प्राइवेट पार्ट को बाहर निकालकर उसे पकड़ने के लिए कहा था। शर्लिन ने लिखा था कि जब भी कोई महत्वकांक्षी लड़की फिल्मों में काम मांगने के लिए उनके पास जाती है तो वह उसे गलत काम करने के लिए मजबूर करते हैं। उसे गलत तरीके से छूते हैं।

बिपाशा से लेकर अहाना कुमार तक ने साजिद पर उठाये सवाल :

बिपाशा से लेकर अहाना कुमार तक ने साजिद पर उठाये सवाल :

फिल्म 'हमशक्ल' के बाद बिपाशा बसु ने साजिद खान के साथ फिर काम ना करने का फैसला किया था। बिपाशा का कहना था कि साजिद हमेशा से ही लीचड़ किस्म के चुटकुले सबके सामने मारते रहते थे। वह इस बात का ध्यान नहीं रखते थे कि सामने कौन बैठा हुआ है। बिपाशा बसु ने यह भी कहा था कि महिलाओं के प्रति साजिद का व्यवहार कभी भी अच्छा नहीं रहा है। फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' फेम एक्ट्रेस आहना कुमार ने साजिद के बारे में कहा कि जब वह उनसे मिलने पहुंची तो वहां लाइट भी ढंग से नहीं जल रही थी। आहना के कहने पर उन्होंने लाइट जलाई। इसके बाद साजिद आहना से काफी बकवास से सवाल पूछने लगे जैसे यदि मैं तुम्हें 100 करोड़ दूंगा तो क्या तुम एक कुत्ते के साथ सेक्स करोगी। साजिद का मानना था कि अगर आहना को मेनस्ट्रीम फिल्मों में हीरोइन बनना है तो उन्हें (आहना को) उनके (साजिद के) वल्गर जोक्स पर हंसना पड़ेगा।

टीवी रिपोर्टर ने भी लगाया बदसलूकी का आरोप :

टीवी रिपोर्टर ने भी लगाया बदसलूकी का आरोप :

एक टीवी रिपोर्टर ने भी साजिद खान पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके घर गयी थी इंटरव्यू लेने जहां उन्होंने रिपोर्टर से गलत हरकतें करना शुरू कर दिया था। इंटरव्यू के बाद वो रिपोर्टर को बताने लगे कि वे किस तरह महिलाओं को संतुष्ट करते हैं। साजिद डीवीडी लेने के लिए अंदर कमरे में गए और जब वापस आए तो उनका प्राइवेट पार्ट पैंट से बाहर था। यह सब देखकर रिपोर्टर वहां से उठकर जाने लगीं। लेकिन साजिद ने उन्हें रोक लिया और जबरदस्ती किस करने लगे। हालांकि वे किसी तरह वहां से भाग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X