3 फुट के बिग बॉस कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक की नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश, पहनते हैं सोने का जूता

सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 17 सीजन आ चुके हैं। बिग बॉस शो में जो भी कंटेस्टेंट हिस्सा लेते हैं वह काफी चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज हम आपको बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं अब्दु रोजिक की। दरअसल उन्हें ईडी ने समन भेजा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले ईडी ने शिव ठाकरे को भी पेश होने के लिए कहा था। ईडी ने उचित रूप से ड्रग माफिया अली असगर शिराजी से जुड़े हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिव ठाकरे को तलब किया और उनसे पूछताछ भी की थी। लेकिन अब अब्दु रोजिक को पेश होने के लिए कहा गया। आज हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं।
अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के रहने वाले हैं और आपको बता दें कि उनकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो गया था। बिग बॉस 16 में दर्शकों के अलावा सलमान खान ने भी उन्हें काफी प्यार दिया। अब्दु रोजिक की हाइट सिर्फ 3 फीट है और छोटी सी उम्र में उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के चलते करोड़ों रुपए कमा लिए।
अब्दु रोजिक की उम्र 20 साल है और आपको बता दें कि दुबई में वह बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। यहां पर उनके आलीशान महल की तरह घर बना हुआ है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इतनी लग्जरी लाइफ जीने वाले अब्दु रोजिक सोने का जूता पहनते हैं। दरअसल इस बात का खुलासा बिग बॉस के घर में ही हुआ था और उन्होंने कंटेस्टेंट को बताया था कि उनके जूते में असली सोना लगा हुआ है। जिसकी कीमत $5000 है।
अब्दु रोजिक की कुल संपत्ति की बात करें तो आपको बता दें कि वह 2 मिलियन डॉलर्स की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन आपके मन में यह ख्याल जरूर आ रहा होगा कि सिंगर के पास में इतनी संपत्ति आई कहां से। दरअसल, अब्दु रोजिक एक सिंगर होने के साथ-साथ ब्लॉगर, संगीतकार और एक बॉक्सर भी है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग 8.3 मिलियन की है और यह वहां से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications














