इस Bigg Boss कंटेस्टेंट को Salman Khan ने दी थी धमकी, वो शख्स हुआ ऐसा बर्बाद कि आत्महत्या की करने लगा कोशिश

zubair khan

जुबैर खान, जो रियलिटी शो बिग बॉस के इतिहास में सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स में से एक थे, उन्होंने कहा था कि शो के 11वें सीज़न के दौरान मेजबान सलमान खान के साथ उनकी भिड़ंत के बाद उनका पूरा जीवन बर्बाद हो गया।

एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो गया है जिसमें उन्हें यह शेयर करते हुए देखा जा सकता है कि उन्होंने परेशानियों के बाद अपनी जिंदगी खत्म करने की भी कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं कर सके।

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें सलमान ने बिग बॉस 11 के दौरान जुबैर को उस समय खूब सुनाया था, जब घर की महिला कंटेस्टेंट्स पर जुबैर के कमेंट्स ने एक्टर को परेशान कर दिया था। वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान जुबैर के साथ बहस करने के बाद सलमान और भी गुस्से में आ गए और इसका अंत जुबैर को शो से बाहर किए जाने के साथ हुआ क्योंकि एक्टर ने कहा था, "कसम खुदा की तुझे कुत्ता नहीं बना दिया तो मेरा नाम सलमान खान नहीं। "

2023 में हुए एक पुराने इंटरव्यू में, ज़ुबैर पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया था कि बिग बॉस 11 में हिस्सा क्यों लिया। क्योंकि वहां से बाहर निकलने के बाद उनकी जिंदगी खराब हो गई थी। उन्होंने कहा- "मैंने अपनी जिंदगी का सबसे घटिया फैसला जो लिया था वो था बिग बॉस में जाने का।"

उन्होंने यहां तक कहा कि सलमान के उन्हें कुत्ता बनाने वाले बयान के बाद उन्हें हर तरफ से काम मिलना बंद हो गया और उनके पास कहीं जाने के लिए कुछ भी नहीं बचा था। उन्होंने शेयर किया, "मुझ पर एक मामले में झूठा आरोप लगाया गया और तीन महीने के लिए जेल में डाल दिया गया। उस समय मेरी मां का निधन हो गया क्योंकि वह इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं।"

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने इस खुद को खत्म करने की भी कोशिशी। कैमरे पर रोते हुए उन्होंने कहा, "मैंने पंखे के चारों ओर दुपट्टा डालकर खुद को फांसी लगाने की कोशिश की। मैंने 2-3 बार खुद को मारने की कोशिश की, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। मैं हराम मौत मरना नहीं चाहता था।"

बिग बॉस 11 अक्टूबर 2017 में प्रसारित हुआ और यह आठवां सीज़न था जिसमें सलमान को होस्ट के रूप में देखा गया था। जुबैर शो से बाहर होने वाले पहले व्यक्ति थे, क्योंकि वो महिलाओं के बारे में अश्लील कमेंट्स कर रहे थे। इस सीजन की विनर शिल्पा शिंदे बनी थीं जबकि हिना खान फर्स्ट रनर अप रहीं थीं।

More from Filmibeat

Read more about: zubair khan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X