बॉबी डार्लिंग ने शादी के लिए करवा लिया सेक्स ऑप्रेशन, फिर भी हो गया हसीना का तलाक

Bigg Boss, Bobby Darling

बिग बॉस सीजन 1 की कंटेस्टेंट बॉबी डार्लिंग हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने एक निजी समारोह में भोपाल के बिजनेसमैन रमणीक शर्मा के साथ में शादी रचा ली थी। हालांकि अब उनका तलाक हो चुका है। लेकिन उन्होंने अपने बदलावों और कठिनाइयों को लेकर भी बात की और शारीरिक और मानसिक रूप से भी उन्होंने काफ़ी कुछ झेला।

बॉबी डार्लिंग ने शादी के बाद बदल लिया था नाम

आपको बता दें कि टाइम्स आफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान बॉबी डार्लिंग ने बताया कि उनकी शादी आसान नहीं थी। उन्होंने इसके लिए अपना नाम पाखी शर्मा रख लिया और बैंकॉक में लिंग परिवर्तन सर्जरी भी करवा ली थी।

बॉबी डार्लिंग के जीवन में आए कई बदलाव

इस पर बात करते हुए बॉबी डार्लिंग ने कहा कि पिछले कुछ महीनो में मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आए। एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर रमणीक के बारे में मुझे पता चला और हमने अपना नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद हमने शादी करने का फैसला लिया। मैंने अपने पति के बारे में मीडियाके सामने कोई भी बात नहीं की। वह मेरे जीवन का ऐसा पहला लड़का था जिसे खुद से शुरुआत में मुझसे शादी करने के लिए कहा। वह ईमानदार और पारिवारिक है। मैं अपने फैसले से सहमत हूं और खुश हूं।

भोपाल में रचाई थी रमणीक के साथ शादी

बॉबी डार्लिंग ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने पति के कहने पर शादी से पहले सर्जरी करवाई। इसके बाद डॉक्टर से उन्हें एक सर्टिफिकेट भी मिला। यह एक दर्दनाक प्रक्रिया थी और रमणीक मेरे साथ में हमेशा खड़े रहे। हमने आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई और इसे भोपाल में कानूनी रूप से रजिस्टर करवा लिया। इसके बाद हम दोनों हनीमून के लिए सिंगापुर पहुंचे और कुछ समय बिताया।

बॉबी डार्लिंग ने करवाया था लिंग परिवर्तन

दरअसल आपको बता दें कि अब बॉबी डार्लिंग का उनके पति से तलाक हो चुका है। लेकिन वह जन्म से एक लड़का थी और 23 साल की उम्र से पहले ही उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 18 बार समलैंगिक पुरुष की भूमिका निभाई। जिसके लिए उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड बना दिया गया। साल 2010 में उन्होंने सर्जरी करवाई और एक महिला बन गई थी। जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि अब वह किस तरीके की भूमिका करना चाहती है तो उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि मैं पूरी तरीके से एक महिला बन गई हूं। इसीलिए मुझे वह भूमिका क्यों निभानी चाहिए जो मैं नहीं हूं। इसीलिए अब मैं एक भाभी या फिर किसी एक्ट्रेस की भूमिका निभाना चाहती हूं।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss bobby darling
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X