OTT Release: इस वीकेंड मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ये फिल्में-वेब सीरीज

साल 2023 की शुरुआत के साथ कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। वहीं, पहले महीने के तीसरे सप्ताह में भी ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। इस सप्ताह भी कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। दर्शकों को इन फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।
वहीं, सिनेमाघरों की बात करें तो इस सप्ताह कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। हालांकि, अगले सप्ताह शाहरुख खान की 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन उसके पहले दर्शकों का इस सप्ताह ओटीटी पर जबरदस्त मनोरंजन होने वाला है। इस वीकेंड पर आप घर अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स , जी5 और हॉटस्टार पर कई नए शो और फिल्म देख सकते हैं।
यहां हम उन वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं और उम्मीद की जा रही है कि, ये सिनेप्रेमियों को निराश नहीं करेगी। यहां देखें लिस्ट-

मिशन मजनू
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर मिशन मजनू सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। मिशन मजनू 1971 के युद्ध की सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे।

छत्रीवाली
रकुल प्रीत सिंह इस फिल्म के जरिए एक बार फिर ओटीटी पर छा जाने के लिए तैयार हैं। तेजस देओस्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह सेक्स एजुकेशन के मुद्दे पर लोगों जागरूक करती नजर आने वाली हैं।

द-इंडियन मुजाहिदीन
'द-इंडियन मुजाहिदीन' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में द-इंडियन मुजाहिदीन के बनने से लेकर इसके खात्मे तक को विस्तार से दिखाया जाएगा। इस फिल्म को इनवेस्टिगेटिव अफसरों के नजरिए से दिखाई जाएगी।

फौदा सीजन 4
फौदा का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स पर बिलिंग एम्पायर न्यूयॉर्क, रिप्रेजेंट और शैंटी टाउन सीरीज भी स्ट्रीम की जा रही है। वहीं, 'फौदा सीजन 4' 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

सिनेमा मरते दम तक
भारतीय सिनेमा को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो पर एक दिलचस्प डॉक्यूमेंट्री 'सिनेमा मरते दम तक' रिलीज होने जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में 90 के दशक में बनने वाली पल्प फिल्मों के बारे में दिखाया जाएगा।

झांसी-सीजन 2
झांसी सीजन 2 को लेकर भी दर्शकों के बीच अच्छा खासा क्रेज बना हुआ है। इसके पहले सीजन को भी दर्शकों ने पसंद किया था। यह सीरीज 19 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा।


Click it and Unblock the Notifications











