रईस-काबिल हो या शिवाय-ADHM..क्लैश मतलब हंगामा तो होना ही था!
रईस और काबिल दोनों ही बड़े स्टार की फिल्म है और क्लैश हुईं तो हंगामा हुआ लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है जब दो सुपरस्टार की फिल्म की क्लैश की हो।
बॉलीवुड में हर शुक्रवार को एक साथ कई लोगों कि किस्मत का ताला खुलता है। कभी कभी ताला नहीं भी खुलता है। अगर बात बड़ी फिल्मों की हो तो और भी मजा आ जाता है। अब देखिए इस शुक्रवार को रईस और काबिल। 2017 की शुूरूआत ही दो बड़े स्टार्स के क्लैश के साथ हुई है।
दोनों ही फिल्मों का फैन्स कई समय से इंतजार कर रहे हैं और आखिरकार दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने पसंद भी किया। दोनों फिल्मों के फैन्स और खासकर फिल्मी प्रेमी काफी खुश हैं। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कि एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं।
2016 में अक्टूबर में अजय देवगन की शिवाय और करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। दोनों ही टीम में काफी कंट्रोवर्सी और आरोप का दौर चला। स्थिती ऐसी हो गई कि करण जौहर और काजोल की दोस्ती भी खत्म हो गई।
रईस और काबिल में भी थोड़ी बहुत कंट्रोवर्सी दिखी लेकिन फिर भी रईस और काबिल गरिमा बरकरार रखीं लेकिन राकेश रोशन अपना आपा तब खो बैठे जब उन्हें पता चला कि एग्जिबिटर्स ने काबिल की स्क्रीन कम कर दी तो उन्होंने ये तक कह दिया कि वो फिल्में नहीं करेंगे। सिर्फ रईस-काबिल या शिवाय-ऐ दिल है मुश्किल नहीं कई और भी फिल्में हैं जो क्लैश की।


Click it and Unblock the Notifications