..................... Know Big budget bollywood movies which got shelved before The Immortal Ashwatthama | द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा के पहले डिब्बाबंद हो चुकी हैं ये बिग बजट बॉलीवुड फिल्में - Hindi Filmibeat

बड़े सुपरस्टार्स के साथ जोर शोर से घोषणा, फिर डिब्बाबंद हो गई ये बिग बजट बॉलीवुड फिल्में

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विकी कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'अश्वत्थामा' डिब्बाबंद हो चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही यह एक बिग बजट साइंटिफिक फ़िल्म थी और महाभारत के अध्याय से एक किरदार पर आधारित थी। इस फिल्म की घोषणा के साथ ही इसे लेकर काफी चर्चा थी। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है, लेकिन अज्ञात कारणों से फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

फिल्म बंद पड़ने का पहला कारण इसका बजट माना जा रहा है- जो कि 300 करोड़ तक का है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग इंटरनेशनल लोकेशंस पर होनी थी लेकिन टीम को अभी तक वीज़ा ही नहीं मिल पाए हैं, ऐसे में फिल्म लगातार पोस्टपोन होती जा रही है।

Big budget bollywood movies which got shelved

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को डिब्बाबंद करने पर निर्माताओं को 30 करोड़ तक का नुकसान हुआ है। फिल्म की काफी शुरुआती तैयारियां हो चुकी थीं और विकी कौशल मिस्टर लेले के बाद इसकी शूटिंग शुरु करने वाले थे। वहीं सारा अली खान सितंबर से फिल्म पर काम शुरू करने वाली थी। लेकिन फिलहाल तो फिल्म का काम पूरी तरह बंद किया जा चुका है।

बहरहाल, बॉलीवुड में पहले भी ऐसा हो चुका है जब किसी फिल्म की जोर शोर से घोषणा की गई, लेकिन जल्द ही डिब्बाबंद हो गई। कभी स्टारकास्ट की वजह से तो कभी बजट या कभी किसी आकस्मिक आपत्ति की वजह से। सलमान खान, आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक की फिल्में डिब्बाबंद हो चुकी हैं।

रणभूमि

रणभूमि

निर्देशक शशांक खेतान ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले वरूण धवन के साथ वॉर फिल्म 'रणभूमि' की घोषणा की थी, लेकिन फिर उन्होंने फिल्म को पोस्टपोन कर दिया। अब इस फिल्म की कोई खबर नहीं है।

इंशाल्लाह

इंशाल्लाह

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान- आलिया भट्ट फाइनल थे। फिलहाल फिल्म को आगे के लिए टाल दिया गया। अफवाहें हैं कि भंसाली किसी और एक्टर के साथ इसे बढ़ाना चाह रहे हैं। लेकिन फिलहाल के लिए यह ठंडे बस्ते में जा चुकी है।

दस

दस

सलमान खान, संजय दत्त की फिल्म 'दस' आज तक अधूरी ही है। दरअसल, फिल्म बनाने के दौरान बीच में ही फिल्म के निर्देशक मुकुल आनंद की मौत हो गई। जिस वजह से फिल्म डिब्बाबंद हो गई। इस फिल्म में सलमान, संजय दत्त के साथ रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी भी मुख्य किरदारों में थे।

शुद्धि

शुद्धि

करण जौहर ने बड़े जोरशोर से अपनी इस ड्रीम प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। पहले ऋतिक, फिर सलमान और वरूण को फाइनल किया गया। लेकिन अफसोस फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है।

तालिसमान

तालिसमान

अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का तो टीजर तक रिलीज कर दिया गया था। लेकिन फिल्म बंद हो गई।

इंडियन

इंडियन

पहलाज निगलानी की इस फिल्म में पहली बार सनी देओल और ऐश्वर्या राय साथ दिखने वाले थे। फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी गई थी। फिल्म में सनी डबल रोल में थे.. एक आतंकवादी का और एक आर्मी ऑफिसर का।

पॉवर

पॉवर

पहले इस फिल्म में अजय देवगन थे.. फिर अजय देवगन को हटाकर संजय दत्त को फाइनल किया गया। लेकिन फिर संजय दत्त को जेल हो गई और फिल्म बंद..

टाइम मशीन

टाइम मशीन

शेखर कपूर आमिर खान को लेकर फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाना चाहते थे। नाम था टाइम मशीन.. लेकिन फिल्म आज तक नहीं बन पाई। फिल्म में आमिर, नसीरूद्दीन शाह और रवीना टंडन मुख्य किरदारों में थे।

जंगली

जंगली

काजोल और गोविंदा स्टारर इस फिल्म का नाम था जंगली..जिसे डायरेक्टर राहुल रवैल बनाने वाले थे। इस फिल्म के लिए दोनों कलाकारों ने एक फोटोशूट भी किया था लेकिन यह फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई।

सरफरोश

सरफरोश

मनमोहन देसाई अमिताभ बच्चन के साथ सरफरोश नामक फिल्म पर काम कर रहे थे। इस फिल्म में बिग बी के साथ ऋषि कपूर, परवीन बॉबी, कादर खान थे।

अपना पराया

अपना पराया

यह फिल्म साथ साथ अमिताभ- रेखा की पहली फिल्म होती। फिल्म की कुछ दिनों तक शूटिंग की गई .. लेकिन फिर यह डिब्बाबंद हो गई।

सन्स ऑफ सरदार

सन्स ऑफ सरदार

अजय देवगन ने अपनी फिल्म सन्स ऑफ सरदार की एक पोस्टर के साथ घोषणा की थी। फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित थी। अजय देवगन अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी थे और इसे बड़े स्तर पर बनाना चाहते थे। लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया।

अजय देवगन ने कहा कि अभी फिल्म को बनाने का कोई मतलब नहीं, जब उसी घटना पर आधारित दो और फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X