ALERT: शाहरूख खान करेंगे आगाज़.. अजय देवगन अंत.. ईद है सलमान के नाम!
बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत फास्ट है.. हम ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि अभी साल 2016 की शुरूआत ही हुई है और 2018 के फिल्मों की लिस्ट धीरे धीरे सामने आना शुरू हो गई है। ताजा बात करें तो आनंद एल रॉय ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए 2018 की क्रिसमस को लॉक किया है।
इस फिल्म में शाहरूख खान मुख्य किरदार में हैं, जो कि एक बौने आदमी का रोल अदा करेंगे। फिल्म में स्पेशल इफैक्ट्स से काफी काम होना है, लिहाजा, फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में काफी समय दिया जाएगा। बता दें, इस फिल्म को सलमान खान पहले ही ठुकरा चुके हैं।
ये 8 साल पुराने अक्षय नहीं हैं, Dear शाहरूख.. टक्कर लेना पड़ेगा मंहगा!
खैर, साल 2017 में भी शाहरूख खान की दो फिल्में लाइन में हैं। जहां शाहरूख साल की शुरूआत कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान ने अपनी ईद फिक्स कर रखी है। साथ ही 2017 में रिलीज होने के लिए अजय देवगन की दो फिल्में लाइन में लगी हैं।
अब इसे सुपरफास्ट होना ही बोलेंगे.. है या नहीं.. खैर, हमने आधिकारिक पुष्टि हुई तारीखों को ही लिया है, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट कुछ ऊपर नीचे हो सकती है, क्योंकि अभी काफी समय है।
हम यहां आपके लिए ऐसी फिल्मों की लिस्ट लाएं हैं, जो 2017 में रिलीज होने वाली है-


Click it and Unblock the Notifications

