सलमान ने दो बार कोशिश की..लेकिन नहीं बचा सके एक्ट्रेस का करियर..हो गईं FLOP !
बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो बिना किसी सुपरस्टार के साथ डेब्यू किए भी हिट हो जाते हैं। तो वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो बकायदा बड़े बड़े सुपरस्टार के साथ डेब्यू करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी किस्मत उनका साथ नहीं देती और वो फ्लॉप हो जाते हैं।
ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। इनमें से कुछ तो हिट रहीं लेकिन कुछ फ्लॉप हो गईं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं भूमिका चावला। आज भूमिका का जन्मदिन है। भले ही इन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान के साथ तेरे नाम फिल्म से डेब्यू किया लेकिन ये यहां ज्यादा चल नहीं पाईं।

लेकिन आपको बता दें कि भूमिका भले ही बॉलीवुड में ज्यादा चल नहीं पाईं लेकिन वो साउथ फिल्मों की सुपरस्टार रह चुकी हैं। उन्होंने कई साउथ की फिल्मों में काम किया है।
इसके बाद भूमिका चावला अभिषेक बच्चन के साथ भी रन फिल्म में नजर आईं। लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बहरहाल, आज उनके जन्मदिन पर जानिए कुछ दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











