टॉयलेट... वाली हसीना के साथ हुई छेड़छाड़, बोलीं- मैं मेले में गई और मुझे कोई पीछे से...

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दे कि वह दिन पर दिन और भी ज्यादा बोल्ड होती जा रही है और एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन चुकी है। लेकिन वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती है और अक्सर कई सारे मुद्दों पर वह खुलकर बात करना पसंद करती है।
लेकिन अब हाल ही में भूमि पेडनेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान एक घटना का जिक्र किया और बताया कि जब वह 14 साल की थी तो मुंबई के बांद्रा में एक मेले के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। Hauterrfly के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 14 साल की उम्र में उत्पीड़न का वह शिकार हो चुकी है और बताया कि वह अभी भी इससे उभर नहीं पाई है।
भूमि पेडनेकर ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि "मुझे यह बहुत अच्छे तरीके से याद है और मैं बांद्रा में तब मेले में गई थी। मैं 14 साल की थी और अपने परिवार के साथ में वहां पर गई थी। मुझे यह भी पता था कि मेरे साथ में क्या हो रहा है और मैं इस बात से बिल्कुल भी अनजान नहीं थी। मैं आगे आगे चल रही थी और पीछे से कोई मेरे बट पर चींटी काटने लगा।"
भूमि पेडनेकर ने आगे कहा कि "बाद में मैंने पीछे मुड़कर देखा तो मुझे समझ नहीं आया कि यह किसने किया और क्यों कि वहां पर बहुत ज्यादा भीड़ थी। कोई मुझे बार-बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था और मैं काफी ज्यादा पागल हो रही थी। लेकिन मैं अपने परिवार के साथी और मेरी बिल्डिंग के बच्चों का पूरा एक ग्रुप भी था। लेकिन इसके बावजूद मैंने उसे वक्त कुछ नहीं कहा।"


Click it and Unblock the Notifications


